Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री के आवाहन पर किसानों को उचित गन्ना मूल्य दिलाये जाने एवं चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के बकाये को लेकर आगामी 17अक्टूबर को बस्ती और 18अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करेगी।

Posted on 08 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री के आवाहन पर किसानों को उचित गन्ना मूल्य दिलाये जाने एवं चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के बकाये को लेकर आगामी 17अक्टूबर को बस्ती और 18अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करेगी।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री एवं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री करेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि कंाग्रेस पार्टी सदैव किसानों एवं आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। इसी कड़ी में किसानों की समस्याओं को लेकर कंाग्रेस पार्टी ने विगत दिनों प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में अखिल  भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0  श्री मधुसूदन मिस्त्री की मौजूदगी में प्रदेश के जिला-शहर  कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक में उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया था। इस प्रदर्शन में बस्ती जनपद के अगल बगल के जनपदों के भारी संख्या में कंाग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला-शहर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कंाग्रेसजनों ने तैयारियां तेज करते हुए व्यापक जनसम्पर्क एवं प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in