Categorized | लखनऊ.

नीरज बोरा के साथ 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

Posted on 06 October 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर नीरज बोरा एवं ने नेतृत्व में 400 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य जयपाल सिंह ने सीतापुर रोड स्थिति ब्रज की रसोई में सभी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी। महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान नीरज बोरा ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ दी थी। गृह मंत्री राजनाथ सिंह के चुनाव में रात दिन परिश्रम कर पार्टी को जिताने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। पूर्वी विधानसभा के उपचुनाव में भी उनके कार्यकर्ताओं ने घर घर सम्पर्क करते हुये पार्टी प्रत्याशी गोपाल टण्डन को जिताने मंे कोई कसर नही छोड़ी। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जयपाल सिंह ने कहा कि नीरज बोरा एवं उनके पिता डीपी बोरा एक महत्वपूर्ण समाजसेवी हैं। इनके भापाज में आने से निश्चित रूप से पार्टी बल मिलेगा। सदस्यता ग्रहण के अवसर पर नीरज बोरा ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी जो भी मुझे देगी मैं उसको पूरी निष्ठा के साथ करूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री राजनाथ सिंह के द्वार जिस तरीके से सफाई अभियान के तहत झाड़ू लगाया हम सब भी उनके द्वारा किये गये कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक डीपी बोरा, पंकज बोरा, नगर महामंत्री मुकेश शर्मा, मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू, विवेक सिंह तोमर, लवकेश सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in