Categorized | लखनऊ.

इग्नू लखनऊ ने स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत की अलीगंज की सफाई

Posted on 06 October 2014 by admin

इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ पर कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के जन्म दिवस के अवसर पर प्रारम्भ स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता बनाये रखने हेतु शपथ ग्रहण किया, ये शपथ विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो0 एम0 असलम ने इग्नू मुख्यालय, नई दिल्ली से दिलायी, जिसे वेबकास्ट के माध्यम से क्षेत्रीय केन्द्र पर देखा गया।
शपथ के पश्चात इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र एवं इग्नू क्षेत्रीय मुल्यांकन केन्द्र के सभी कर्मचारियों ने अलीगंज में स्वच्छता जागरूकता फेरी लगायी, जिसके अन्तर्गत कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा सड़कों की सफाई की गयी तथा लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जागरूक कराया गया। इस 5 किलोमीटर लम्बी फेरी के दौरान सड़क के किनारे छोटे व्यावसायिकों को स्वच्छता सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी तथा उनसे प्रढ़ लिया कि वे अपने प्रतिष्ठान के समक्ष एक कचरापात्र की व्यवस्था करेंगे तथा आने वाले हर व्यक्ति से कचरापात्र का प्रयोग करने का अनुरोध करंेगे। इस अभियान के तहत कई सड़को पर झाडू लगाकर लोगों को यह संदेश पहुँचाया गया कि हर व्यक्ति को अपने घर के अलावा सड़कों, मुहल्लों तथा शहरों की स्वच्छता बनाये रखने में योगदान देना है। इस फेरी में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया तथा घर-घर जाके लोगों को गन्दगी न फैलाने के संदेश को प्रसारित किया।

डाॅ0 मनोरमा सिंह, क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि इग्नू स्वच्छ भारत अभियान का सन्देश अपने विद्यार्थियों के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने तक प्रसारित करेगा। इग्नू द्वारा उच्च शिक्षा के प्रसार हेतु चलाये जा रहे अभियान ‘‘चलो गाँव की ओर’’ में अब स्वच्छता का भी अध्याय जोड़ा जायेगा एवं जिस गाँव में भी इग्नू टीम जायेगी वहाँ सफाई कर लोगों स्वच्छता के महत्व तथा लाभ के बारे में जागरूक किया जायेगा। इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र एवं अध्ययन केन्द्र की तरफ से अनेक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे, जिनके माध्यम से जनमानस तक स्वच्छता का सन्देश पहुँच सके। शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्यों में से स्वच्छता बनाये रखना भी एक बहुत महत्वपूर्ण उद्देश्य है, जिससे शिक्षार्थी अपने जीवन में स्वच्छता की महत्ता को समझ अपने मोहल्ले, गाँव, कार्यस्थल, शहर को स्वच्छ रखें। डाॅ0 सिंह ने यह भी बताया कि इग्नू से जुडे़ समस्त कर्मचारी प्रत्येक सप्ताह में कम से कम दो घण्टे का समय स्वच्छता बनाने हेतु श्रमदान करंेगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in