गाॅधी जयन्ती पर भाजपाईयों ने की साफ-सफाई

Posted on 06 October 2014 by admin

तहसील क्षेत्र जयसिंहपुर में लोगों ने गाॅधी जयन्ती 2 अक्टूबर के अवसर पर लोगों ने सफाई कर निर्मल भारत बनाने के सपने को साकार बनाने में महति भूमिका निभाई।
गाॅधी जयन्ती के अवसर पर सुलतानपुर के सांसद प्रतिनिधि सदर डा. आर.ए.वर्मा ने जयसिंहपुर तहसील मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सफाई की। वहीं इस सफाई अभियान में युवाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। युवा भाजपा नेता रामकृष्ण तिवारी तन्न्ूा ने दर्जनों युवाओं को साथ लेकर पी.आर.सी. कार्यालय जयसिंहपुर में सफाई कर युवाओं को हस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर इन्द्रजीत वर्मा, ओमप्रकाश शुक्ला, मुस्कान, दिनेश तिवारी, अवधेश सिंह आदि लोगों ने भी साफ-सफाई में बढचढ़कर हिस्सा लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in