Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश युवा कांगे्रस मध्यजोन द्वारा युवाओं के उत्साहवर्धन के लिये राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर 2014 को एक सामान्य ज्ञान

Posted on 06 October 2014 by admin

उत्तर प्रदेश युवा कांगे्रस मध्यजोन द्वारा युवाओं के उत्साहवर्धन के लिये राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर 2014 को एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अ0भा0 युवा कांग्रेस के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री बी0वी0 श्रीनिवास मौंजद रहे। कार्यक्रम की  अध्यक्षता उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष श्री अंकित परिहार ने किया।
उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य जोन के मीडिया प्रभारी  अवनीश शुक्ला ने बताया कि इस प्रतियोगिता को कराने का विचार युवा कांगे्रस के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीनिवास के मन में आया था। अपने इस विचार से ़़़़उन्होने पूरे प्रदेश कमेटी के सामने रखा। इस विचार से सभी पदाधिकरीगण सहमत होकर इस प्रतियोगिता को बड़े पैमाने पर आयोजित किये जाने का निर्णय लिया था।
इस प्रतिनियोगिता में लगभग एक हजार युवाओं/प्रतिभागियों ने भाग लिया। लगभग डेढ़ घंटे तक परीक्षा आयोजित की गयी। जिसके बाद कार्यक्रम में छात्र एवं छात्राओं को पार्टीसिपेशन सर्टिफिकेट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ0  निर्मल खत्री द्वारा सौंपा गया।
अ0भा0 युवा कांग्रेस के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री बी0वी0 श्रीनिवास एवं प्रदेश युवा कंाग्रेस के अध्यक्ष श्री  अंकित परिहार द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में लैपटाप श्री देवेन्द्र प्रताप, द्वितीय पुरस्कार के रूप में टेवलेट श्री मजहरूल हक एवं तृतीय पुरस्कार के रूप 7 इंच टेवलेट मीरा निषाद एवं सद्भावना पुरस्कार के रूप में 100 विजयी प्रतिभागियों को मोबाइल फोन प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से उ0प्र0 युवा कंाग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री अखिलेश वर्मा, श्री आबिस रजा, मो0 शाहिद, श्री मनोज तिवारी, श्री नरेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in