Categorized | लखनऊ.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जायंती (02अक्टूबर, गांधी जयन्ती) के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्वान्ह प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ. निर्मल खत्री, पूर्व सांसद की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं राम धुन का आयोजन किया गया।

Posted on 06 October 2014 by admin

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जायंती (02अक्टूबर, गांधी जयन्ती) के अवसर पर  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्वान्ह प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ. निर्मल खत्री, पूर्व सांसद की अध्यक्षता में पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं राम धुन का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि कार्यक्रम में सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित तमाम वरिष्ठ कंाग्रेसनेतागण मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। कार्यक्रम का संचालन राजीव गांधी स्टडी सर्किल के महामंत्री डाॅ0 विनोद चन्द्रा ने किया। इस मौके पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के प्रोफेसर सतीश राय मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इस मौके पर प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष खत्री ने महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आन्देालन के दौरान तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद तक उन्होने देश में गरीबों, दलितों एवं वंचितों के कल्याण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। सामाजिक भेदभाव, छुआछूत को समाप्त करने तथा सामाजिक सहिष्णुता के लिए उनके द्वारा किये महानतम कार्य को कभी विस्मृत नहीं किया जा सकता है। पूरी तरह अहिंसा के रास्ते पर चलकर उन्होने देश की आजादी से लेकर जीवन पर्यन्त जो सत्य और अहिंसा का पथ प्रशस्त किया, आज हम सभी कांग्रेसजनों को उसी रास्ते पर चलकर गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। डाॅ. खत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि त्याग और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति शास्त्री जी ने सादगी और ईमानदारी के साथ देश की जो सेवा की है वह अविस्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के प्रोफेसर सतीश राय ने गांधी जी और शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किये और कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में गांधी जी और शास्त्री जी के विचारों और आदर्शों की प्रासंगिकता और अधिक बढ़ गयी है।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता आर0पी0 सिंह ने बताया कि पुष्पांजलि एवं राम धुन कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व एमएलसी श्री हरीश बाजपेयी, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, पूर्व विधायक श्री फजले मसूद, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, सुश्री अनुसुइया शर्मा, श्री अंकित परिहार, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री मारूफ खान, श्री छोटेलाल चैरसिया, श्री संजीव सिंह, श्री रमेश मिश्र, श्री शिव पाण्डेय, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री विनोद मिश्र, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री गिरजाशंकर अवस्थी, श्रीमती आशा मिश्रा गोस्वामी, श्रीमती आरती बाजपेयी, श्री बलदेव चैधरी, श्री इरशाद अली, श्री श्यामलाल पुजारी, डा0 जियाराम वर्मा, श्री सम्पूर्णानन्द मिश्र, श्री नसीम खान, श्री अरूण प्रकाश सिंह, श्री शकील फारूकी, श्री हरीओम कठेरिया, श्री कमाल याकूब, श्री एस.जे.एस. मक्कड़, श्री अरशी रजा, श्री शैलेन्द्र तिवारी बब्लू, श्री अवधेश सिंह, श्री सुभाष श्रीवास्तव,  सैयद हसन अब्बास, श्री सिराज वली खां‘शान’, डाॅ0 आर0सी0 उप्रेती, श्री संगमलाल शिल्पकार, श्री मेंहदी हसन, श्री रामस्वरूप वर्मा, श्री तरूण पटेल, श्री अंशू त्रिपाठी, श्री राजेन्द्र कुमार डाली, श्री कोणार्क दीक्षित‘के0डी0’ आदि नेतागणों ने गांधी जी और शास्त्री जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in