Categorized | लखनऊ.

लखनऊ में स्वच्छता अभियान की जोरदार शुरुआत

Posted on 04 October 2014 by admin

गांधी जयंती के मौके पर देशभर में आज स्वच्छता अभियान की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में अपनी महत्‍वकांक्षी योजना श्स्‍वच्‍छ भारत अभियानश् की शुरुआत दी औऱ झाड़ू लगाकर सफाई की। साथ ही प्रधामंत्री ने देशवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। देश के तमाम दूसरे हिस्सों में भी स्वच्छता अभियान की जोर.शोर से शुरुआत हुई।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थानीय सांसद तथा देश के गृहमंत्री माननीय राजनाथ सिंह ने स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। श्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशनए बालू अड्डा औऱ राजभवन में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। माननीय गृहमत्री ने देशवासियों को महात्मा गांधी के स्वच्छता के स्वप्न को पूरा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
लखनऊ में विभिन्न केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान शुरु किया गया। सुबह नौ बजे से ही कार्यालयों में स्वच्छता अभियान की तैयारियां शुरू हो गई थीं। लखनऊ के अलीगंज स्थित केन्द्रीय भवन परिसर में मौजूद केन्द्र सरकार के कार्यालयों में स्वच्छता की शपथ ली गई। इसके साथ ही विभिन्न कर्मचारियों औऱ अधिकारियों ने अपने.अपने कार्यालयों की झाड़ू ले सफाई की। इसके साथ ही केन्द्रीय भवन परिसर में भी सफाई की गई। पत्र सूचना कार्यालय में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के साथ ही स्वच्छता अभियान की अगुवाई कार्यालय निदेशक श्री अरिमर्दन सिंह ने की। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने परिसर को स्वच्छ रखने और शपथ के अनुसार प्रति सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in