Categorized | लखनऊ.

के0के0बी0 कालेज में एन0एस0एस0 के छात्रों ने कालेज को किया स्वच्छ -

Posted on 04 October 2014 by admin

आज दिनांक 02 अक्टूबर 2014 गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य पर स्वच्छता अभियान के तहत बी0एस0एन0बी0 पी0जी0 कालेज (के0के0बी0) के एन0एस0एस0 के छात्रों ने गांधी जी के जन्म दिन के अवसर तथा एन0एस0एस0 की 45वीं वर्षगांठ के अवसर पर महाविद्यालय की साफ सफाई के साथ-साथ रक्तदान-महादान पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डा0 सुधीश चन्द्र जी ने कहा कि एन0एस0एस0 के छात्रों ने एन0एस0एस0 के स्लोगन स्वयं सजे वसुन्धरा सवांर दें को कृतार्थ कर दिया साथ ही उन्होने एक स्लोगन सुनाया कि जहां कूड़ा वहीं कीड़ा, जहां कीड़ा वहीं पीड़ा अतः हम सब कूड़ा साफ करने का उठाएं वीड़ा। इस अवसर पर महाविद्यालय के एन0एस0एस0 के कार्यक्रम अधिकारी डा0 अशोक दुबे, डा0 प्रणव मिश्रा, श्री डा0 राजेश राम, डा0 शशिकान्त शुक्ल तथा डा0 मधू भाटिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अन्त मंे डा0 अशोक कुमार दूबे ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in