Categorized | लखनऊ.

स्पेलिंग प्रतियोगिता के नेशनल राउण्ड हेतु सी.एम.एस. छात्र चयनित

Posted on 30 September 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के चार मेधावी छात्रों ने ‘विज नेशनल स्पेल बी प्रतियोगिता’ के नेशनल लेविल राउण्ड में पहुँचकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इन छात्रों में कक्षा-7 की छात्रा सुहासी चैधरी, कक्षा-5 की छात्रा जिया चैधरी, कक्षा-3 के छात्र प्रणव पाण्डेय एवं कक्षा-2 के छात्र अचिन्त्य पटेल शामिल हैं। इससे पहले इन मेधावी छात्रों ने इलाहाबाद में आयोजित ‘स्टेट लेविल राउण्ड’ में अपने अंग्रेजी ज्ञान का अभूतपूर्व प्रदर्शन कर विजय अर्जित की एवं नेशनल राउण्ड हेतु अपनी जगह पक्की की। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि  इलाहाबाद में प्रदेश स्तर की ‘विज स्पेल बी प्रतियोगिता’ में इन चारों छात्रों ने प्रदेश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभागी छात्रों के बीच अपने अंग्रेजी ज्ञान का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्रों को उनके अंग्रेजी ज्ञान, स्पेलिंग, ग्रामर, पजल्स, फोनेटिक्स सिम्बल, बोलने की क्षमता, राइमिंग वर्डस, जंबल लेटर्स आदि विभिन्न मानकों पर आंका गया तथापि सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया। सी.एम.एस. राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस) के ये मेधावी छात्र अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार अंग्रेजी ज्ञान का प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाने हेतु तत्पर हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 31 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों से एक अन्तर्राष्ट्रीय मंच तो उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि उत्कृष्ट ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in