मार्गदर्षक की भूमिका में है जिला सुरक्षा संगठनः पाण्डेय

Posted on 30 September 2014 by admin

जिला सुरक्षा संगठन के उपाध्यक्ष एवं साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय ने कहा कि यह प्रशासन का अनुयायी व पिछलग्गू संगठन नहीं बल्कि मार्गदर्शक संगठन है। जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए प्रशासन के उलझने की स्थिति में सुलझाने का काम करता है।
दरियापुर स्थित महेन्द्रा संस्थान पर आयोजित बैठक में वार्ड अध्यक्षों व कार्यकारिणी को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय रहकर रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करें। औपचारिक पाखण्ड के बिना काम करने पर चर्चा को बनाये रखें तथा आपस में एक दूसरे से जुडें़। संगठन के संयोजक सुन्दर लाल टण्डन ने कहा कि संगठन आज शैशव से युवा अवस्था में पहुंच गया है। संगठन में पूरी परिपक्वता आ गयी है, अब हमें आगे बढ़ना चाहिए। नगर क्षेत्र से बढ़कर जिले की सीमा तक पहुंचने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तमाम समस्याएं और सौहार्द बनाये रखने की जरूरत हैं।
महासचिव सरदार बलदेव सिंह ने कहा कि समाज ने संगठन की भूमिका को कई बार बुरे दिनों में देखा और समझा है। समाज ने संगठन के कार्याें की प्रसंशा भी की है। आज समाज में बड़ी उदासीनता हैं। कार्यकर्ता समय दे और समाज के लिए कम्बल वितरण, रक्तदान, जागरूकता के कार्यक्रम आदि का भी आयोजन हो। दुर्गापूजा बहुत बड़ा महोत्सव है। जिसमें संगठन के कार्यकर्ताओं के सहयोग व योगदान की आवश्यकता है। बैठक को नवनिर्वाचित वार्ड अध्यक्ष डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद, डाॅ. शशिकांत सिंह, सचिव डाॅ. नैय्यर रजा जैदी, वार्ड अध्यक्ष जहीर जैदी, सुरेश पटवा आदि लोगों ने सम्बोधित किया। संचालन कार्यालय सचिव राधेश्याम गुप्ता ने किया।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य आशीष अग्रवाल, राम सागर गुप्त, अब्दुल मन्नान, अरूण जायसवाल, विजय विद्रोही, मीडिया प्रभारी सत्य प्रकाश गुप्ता, जाहिद आब्दी, मो. सलीम, परवेज करीम, भुलई राम गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in