मानक के विपरीत हो रहा सी.सी.रोड़ का निर्मार्ण

Posted on 30 September 2014 by admin

ब्लाक जयसिंहपुर अन्तर्गत गोपालपुर गाॅव में मानक को ताक पर रखकर सी.सी. रोड़ के निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। जहां मानक के विपरीत निर्माण कार्य ठेकेदारों द्वारा कराया जा रहा है।
जिला पंचायत द्वारा प्रस्तावित लगभग 37 लाख के बजट वाली इस सड़क की लम्बाई लगभग 12 सौ मीटर है, जो कि बरौंसा से विरसिंहपुर रोड़ पर स्थित अठैसी चैराहे से राजस्व गाॅव गोपालपुर को जाती है। अक्टूबर माह से जब इस पर गिट्टी गिरने का कार्य शुरू हुआ तो ग्रामवासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गयी कि अब हमारे गाॅव में भी पक्की सड़क होगी। लेकिन गाॅववालों को क्या मालूम था कि गिट्टी गिरने के बाद कार्य बन्द कर दिया जायेगा अब तो लोग यही कहते है कि इससे अच्छा तो खडंजा ही था। मिट्टी गिराने के बाद लगभग 15 दिनों से ठेकेदार व लेबरों का कोई अता पता नही। जिससे गिट्टियों पर चलने के लिये ग्रामीण मजबूर है। सम्बन्धित ठेकेदार द्वारा न तो गिट्टियों के ऊपर रोलर चलाया गया और न ही गिट्टियों के ऊपर भस्सी ही डलवायी गयी रही सही कसर लेबरों में पूरी कर दी। जिन्होंने सड़क के किनारे से मिट्टी खोदकर गिट्टी के ऊपर डाल दी है। जिससे ग्रामीण किनारे से भी नहीं जा सकते। यही नहीं मानक के अनुरूप गिट्टिया भी नहीं पड़ी हैं कही-कहीं तो खडंजा ही दिख रहा है, तो कहीं गिट्टी की जगह मिट्टी का उपयोग होने से उस पर घास उगी नजर आती है। जानकार लोग बताते है कि गिट्टी पड़ने के बाद उसके ऊपर भस्सी डाली जाती है लेकिन गोपालपुर गाॅव में बनने वाली सड़क पर मिट्टी का उपयोग धड़ल्ले से किया गया है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in