गाॅधी जयन्ती पर होगें विभिन्न कार्यक्रम

Posted on 30 September 2014 by admin

महात्मा गांधी जयन्ती (02 अक्टूबर) को सादगी, परम्परागत एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाये जाने के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में गांधी जी के विचार ‘‘स्वच्छता‘‘ को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र ने कहा महात्मा गांधी जी का जन्म दिन सादगी एवं परम्परागत से मनाया जायेगा। जनपद के 50 गांवों में सफाई टीम गठित कर स्वच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत सफाई कार्य किया जायेगा। इसके अतिरिक्त नगर पालिका के 4 तथा नगर पंचायत के एक-एक मलीन बस्तियों के सफाई का कार्य कराया जायेगा। 02 अक्टूबर को ही ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से सम्बन्धित शपथ भी दिलाया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा प्रातः 6ः00 बजे से 7ः00 बजे तक मन्दिरों, मस्जिदों में सामूहिक प्रार्थना कार्यक्रम रहेगा। 7ः00 बजे विद्यालयों के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। 7ः30 बजे सभी महापुरूषों की मूर्तियों पर मल्यार्पण किया जायेगा। प्रातः 8ः00 बजे सरकारी/अर्ध सरकारी संस्थाओं पर ध्वजा रोहण होगा तथा शपथ कार्यक्रम होगा। गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं मल्यार्पण किया जायेगा। प्रातः 8ः30 बजे 05 किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। प्रातः 10ः00 बजे सूर्या एकाडमी अमहट में स्वास्थ परीक्षण होगा। 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक समस्त विद्यालयों के चयनित स्थलों पर विधार्थी द्वारा वृक्षारोपण व श्रमदान किया जायेगा। 11ः30 बजे कुष्टरोगियों का उपचार एवं उन्हें वस्त्र, फल दिया जायेगा। 12ः30 बजे कारागार में बन्दियों को फल वितरित किया जायेगा। सायं 6ः00 बजे पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्त से सम्बन्धित गीत का कार्यक्रम होगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर गोष्ठिया आयोजित की जायेगी। जिसमें गांधी जी के सादा जीवन उच्च विचार पर चर्चा किया जायेगा। विद्यालयों में भी बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थित को गम्भीरता से लेते हुए उनका स्पष्टीकरण मांगा है।
बैठक का संचालन करते हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने कहा अधिकारी यह सुनिश्चित हो ले कि किसी भी दशा में झण्डा कटा-फटा अथवा गन्दा न हो तथा उसे सीधे फहराये, उल्टा झण्डा न लगाये। उन्होनें कलेक्ट्रेट के नाजिर को निर्देशित किया कि वो पूरे कलेक्ट्रेट की साफ-सफाई सुनिश्चित करायें। बैठक में सी0एम0ओ0 डा0 के0बी0सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in