Categorized | लखनऊ.

दिल की बीमारी और दिल के दौरे से दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष तकरीबन पौने दो करोड़ लोगों की मौत हो जाती है।

Posted on 30 September 2014 by admin

दिल की बीमारी और दिल के दौरे से दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष तकरीबन पौने दो करोड़ लोगों की मौत हो जाती है। तनाव, असंयमित खान पान, शारीरिक श्रम न किये जाने तथा तम्बाकू सेवन व मद्यपान आदि की वजह से हृदय रोगियों की संख्या का बढ़ना चिन्ताजनक है। ये बातें हृदय रोग के विष्व प्रसिद्ध अस्पताल मेदान्ता से आये सीनियर कार्डियोलाॅजिस्ट डा. अरूण कुमार गर्ग ने कहीं।
विष्व हृदय दिवस के अवसर पर मेदान्ता अस्पताल एवं सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सीतापुर रोड स्थित सेवा अस्पताल परिसर में आयोजित दो दिवसीय निःषुल्क चिकित्सा षिविर में आये डा. गर्ग ने हृदय रोग से बचने के लिए कम कैलोरी के भोजन का चयन, एक बार में अधिक भोजन न कर थोड़ा-थोड़ा कई बार खाने, हरी साग सब्जियों का भोजन में पर्याप्त समावेष करने, वजन का बढ़ना रोकने व प्रतिदिन 30 मिनट का शारीरिक व्यायाम करने की सलाह दी। साथ ही नमक का कम मात्रा मंे सेवन करने, धूम्रपान, तम्बाकू, मद्यपान न करने तथा तैलीय, मसालेदार भोजन व जंक फूड से परहेज करने पर जोर दिया। षिविर का शुभारम्भ भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी डा. नीरज बोरा एवं चिकित्सकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
षिविर के पहले दिन दो सौ से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सभी हृदय रोगियों की निःषुल्क ईसीजी व टूडी इको जांचें भी की गईं। मेदान्ता से आये सीनियर कार्डियोलाॅजिस्ट डा. अरूण कुमार गर्ग, न्यूरो फिजीषियन डा. के.पी. सिंह तथा सेवा अस्पताल के यूरो सर्जन डा. पीयूष प्रताप सिंह ने रोगियों को हृदय, गुर्दा एवं अन्य रोगों के सम्बन्ध में परामर्ष दिया। षिविर में पुनीत श्रीवास्तव के संयोजन में मेदान्ता अस्पताल से आये ईसीजी टेक्नीषियन मैरिसन, ईको टेक्नीषियन बी.एस. यादव, धनंजय कुमार सहित दस सदस्यीय चिकित्सा दल तथा बोरा इन्स्टीट्यूट आॅफ एलाइड हेल्थ साइन्सेज के प्रषिक्षु स्टाफ नर्स निहालिका सिंह, मीनू, आकांक्षा वर्मा, दिनेष कुमार, पीताम्बर सिंह, मनोज सिंह, नितिन शुक्ला, मायाषंकर पाण्डेय, अनुरोध दीक्षित, सतीष कुमार के साथ ही सुश्री काजल तिवारी, विवेक सिंह, अवनीष सिंह ‘डबलू’, विषाल सोनकर, संदीप पोद्दार, मो. अकबर आदि ने षिविर में विषेष योगदान दिया। सेवा समिति के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को भी प्रातः 9 से सायं 3 बजे तक षिविर में रोगियों का निःषुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in