Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी उचित गन्ना मूल्य की मांग एवं चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के बकाये को लेकर आगामी 17अक्टूबर को बस्ती और 18अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करेगी।

Posted on 30 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी उचित गन्ना मूल्य की मांग एवं चीनी मिलों पर गन्ना किसानों के बकाये को लेकर आगामी 17अक्टूबर को बस्ती और 18अक्टूबर को मुजफ्फरनगर में प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री एवं प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री करेंगे। यह निर्णय आज यहां प्रदेश भर के जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक में लिया गया।
श्री मिस्त्री और डाॅ0 खत्री संगठन के ढंाचे को देखने के लिए संगठनात्मक दौरा करेंगे। जिसके तहत आगामी 08अक्टूबर को अम्बेडकरनगर, 09अक्टूबर को जौनपुर, 11अक्टूबर को हाथरस एवं 12 अक्टूबर को फिरोजाबाद का दौरा करेंगे।
प्रदेश कंाग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि संगठनात्मक दौरे में दोनों नेतागण उक्त जनपदों के सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों से मिलेंगे एवं दी गयी सूची के अनुसार सौ लोगों के साथ बैठक करेंगे और अनुमोदित जिला कंाग्रेस कमेटी की बैठक में हिस्सा लेंगे।
संगठन के नेताओं को कांग्रेस विधाराधारा के प्रति जानकारी देने के लिए आगामी दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में एक शिविर का आयोजन वृन्दावन(मथुरा) में किया जायेगा। इस बीच सभी जिलों में कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा पूरी तरह से बना लिया जायेगा।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी 02अक्टूबर-गांधीजयन्ती, 31अक्टूबर-इन्दिरा जी की पुण्यतिथि तथा 14नवम्बर- पं0 जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर प्रत्येक जनपद में वृहद स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मिस्त्री ने कहा कि हमें संगठन को हर हालत में नीचे के स्तर तक मजबूत करना है तथा हर जनपद में जनसमस्याओं को सुनने के लिए ‘जनसमस्या केन्द्र’ बनाने हैं। कांग्रेसजनों को आम आदमी से जुड़े सरोकारों के लिए पूरी तरह संघर्ष करते रहना है।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने संगठन के बारे में विभिन्न स्तरों पर किये जाने वाले कार्यों को सभी जिला/शहर अध्यक्षों को गिनाया और अपील की, कि हर अध्यक्ष समय से और परिश्रम से  कांग्रेस को खड़ा करने में अपना योगदान सुनिश्चित करे।
श्री त्रिपाठी ने बताया कि बैठक को कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता श्री नसीब पठान ने सम्बोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री प्रकाश जोशी, श्री नसीब सिंह एवं श्री जुबेर खान मौजूद रहे। बैठक में नवनियुक्त सभी जिला/शहर अध्यक्षों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने जनपद की समस्याओं से अवगत कराया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in