Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Posted on 29 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज डाॅ0 इन्दु प्रकाश ऐरन, अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आयोजित ‘काॅसमस‘ आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डाॅ0 योगेन्द्र नाथ योगी सहित अनेक कला प्रेमी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कला हमारी संस्कृति का प्रतीक है। हजारों साल पहले निर्मित अद्रभुत मंदिर एवं अजन्ता-एलोरा की चित्रकारी आज भी आश्चर्य का विषय है। इतने समय पश्चात् भी उनका रंग-रोगन सजीव लगता है। उन्होंने कहा कि शाश्वत सत्य ही संस्कृति का आधार है।
श्री नाईक ने चित्रकला प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि डाॅ0 ऐरन की चित्रकारी वास्तव में कलात्मक एवं बोलती हुयी तस्वीरें हैं। नये कलाकारों के प्रोत्साहन का भी काम होना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि काॅसमस आर्ट गैलरी अपनी पहचान बनाएगी। राज्यपाल ने नवरात्र की बधाई देते हुये इच्छा व्यक्त की कि डाॅ0 ऐरन, गांधी जयन्ती से पूर्व महात्मा गांधी के कुछ और चित्र भी बनाये।
इस अवसर पर डाॅ0 इन्दु प्रकाश ऐरन ने आये हुये सभी अतिथियों का भी आभार प्रकट किया। डाॅ0 एरन इससे पूर्व भी देश-विदेश में कई प्रदर्शनी लगा चुके हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in