Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु पर्यटन मीट का आयोजन व्यापक रूप से कराया जायः मुख्य सचिव

Posted on 29 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने निर्देश दिए हैं कि लगभग 167.92 करोड़ रूपये लागत की ताजगंज परियोजना का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित कर आगामी मार्च, 2016 तक निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाय। उन्होंने कहा कि ताजगंज परियोजना को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने हेतु समय सारिणी निर्धारित प्रति माह कार्यों की समीक्षा की जाय। उन्होंने कहा कि लखनऊ के टूरिज्म प्रमोशन एवं ब्रान्डिंग हेतु दीर्घकालीन येाजनाओं के क्रियान्वन हेतु प्रमुख सचिव आवास की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जाय, जिसमें पर्यटन, नगर विकास, परिवहन, सिंचाई, नागरिक उडडयन के प्रमुख सचिव एवं सचिव सहित नगर आयुक्त लखनऊ, उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, डीआरएम रेलवे लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ तथा एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद को सदस्य नामित किया जाय। समिति द्वारा लखनऊ जनपद में नई योजनाओं का कार्य एवं सड़कों के कार्य, राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक ब्रान्डिंग के कार्य हेतु एक दीर्घकालीन योजना तैयार की जाय। एक दीर्घकालीन योजना आगामी 02 सप्ताह में तैयार कर प्रस्तुत की जाय, जिसमें लखनऊ को सुन्दर बनाने हेतु योजनाओं के प्रमोशन एवं रेनोवेशन एवं ब्यूटीफिकेशन का कार्य अवश्य सम्मिलित किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को प्रोत्साहित करने हेतु पर्यटन मीट का आयोजन व्यापक रूप से कराया जाय। उन्होंने कहा कि पर्यटन योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने हेतु कार्यों की समीक्षा नियमित रूप से प्रति माह की जायेगी।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में पर्यटन की महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मथुरा मेगा डेस्टिेनेशन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत मथुरा में घाटों के निर्माण एवं पुनरूद्धार की योजना के अन्तर्गत गोकुल के घाटों का सुधार, दावानल कुण्ड, वृन्दावन का सुधार, ग्राम -फालेन, कोषी छाता, वृन्दावन में प्रहलाद कुण्ड का सुधार, राधारानी सरोवर-माॅट का सुधार, चिन्ताहरण महादेव-महावन का सुधार, विश्राम घाट के पास कन्सटीला तथा हंसियारानी घाट, मथुरा में यमुना के घाटों का निर्माण, सुधार एवं सौन्दर्यीकरण, परिक्रमा मार्ग, मथुरा का सुधार, गोवर्धन, मथुरा मे छतरी का सुधार, गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में इको टूरिज्म का विकास एवं दावानल कुण्ड-वृन्दावन, चिन्ताहरण महादेव-महावन, गोकुट घाट, होलीगली, गोवर्धन-जतीपुरा में सुलभ शौचालयों के निर्माण कार्य प्राथमिकता से करायें जाय। उन्होंने कहा कि आगरा में देशी-विदेशी पर्यटकों को विश्वस्तरीय पर्यटन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु इन्टरनेशनल टूरिस्ट आर्केड का निर्माण कराया जाय जिसमें अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेन्ट कैफे की समस्त सुविधाएं, पर्यटक सूचना केन्द्र, इन्टरप्रेटेशन विजिटर सेन्टर, उच्च स्तरीय प्रसाधन सुविधाएं, पार्किंग एवं इन्टर्नल साइनेजेज सहित लैन्डस्कोपिंग आदि की सुविधाएं हो ताकि पर्यटकों को एक साथ बैठकर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के वातावरण में काफी, चाय एवं बेकरी प्रोडक्ट का लुफ्त उठाने हेतु उपयुक्त स्थान प्राप्त हो सके।
श्री रंजन ने कहा कि लखनऊ नगर को स्वच्छ, सुन्दर पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने हेतु ऐतिहासिक प्राचीन इमारतों का सुन्दरीकरण कराया जाय। इन इमारतों में पर्यटकों को आकर्षित करने हेतु आवश्यकतानुसार लाइटिंग आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराया जाय। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को लखनऊ शहर के पर्यटन स्थलों एवं प्राचीन ऐतिहासिक इमारतों के भ्रमण हेतु लखनऊ दर्शन का पैकेज तैयार कराया जाय जिसमें परिवहन विभाग की टूरिज्म बसें या निजी साधन या नौका विहार या रिजर्व टैक्सी के माध्यम से भ्रमण कराने हेतु सुविधा पर्यटकों को उपलब्ध हो।
बैठक में सचिव पर्यटन श्री अमृत अभिजात सहित सम्बन्धित  विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in