परदेशी बाबू का स्वांग छोड़, केन्द्र की योजनाओं को करें क्रियान्वित-रवीन्द्र

Posted on 29 September 2014 by admin

सदर लोकसभा सांसद वरूण गाॅधी के बहुप्रतीक्षित दौरे की ‘शक्तिमान’ सरीखी प्रस्तुति पर सपा मजदूर सभा ने श्री गाॅधी से राज्य के साथ-साथ केन्द्रीय सरकारी विभागों पर भी औचक निरीक्षण और कार्यवाही की अपेक्षा की है।
मजदूर सभा के अध्यक्ष रवीन्द्र तिवारी और मंत्री दीपक यादव ने एक बयान में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि के पंचतंत्र की कथा के ‘विक्रम बेताल’ नामक सरीखे दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि जिले में केन्द्र सरकार के नियंत्रणाधीन एफ.सी.आई., रेलवे, पावर ग्रिड कार्पोरेशन आॅफ इण्डिया, एन.एच. आदि के भ्रष्टाचारी कारनामों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के धन को एन.जी.ओ. और फ्रेन्चाइजी द्वारा तमामों सफेदपोश हड़प कर जनता की गाढ़ी कमाई का धन बन्दरबाट कर रहे है। सिर्फ अस्पताल के निरीक्षण से ही भ्रष्टाचार मुक्ति और सुशासन नहीं आने वाला है। श्री तिवारी अैर यादव ने क्षेत्रीय सांसद से परदेशी बाबू का स्वांग होड़ प्रस्तावित शाहगंज-अमेठी रेलवे लाइन चुनाव में किये कल कारखाना स्थापना के वादे और केन्द्रीय योजनाओं में दीमक की तरह लगे भ्रष्टाचार पर ठोस पहल की अपेक्षा की है। जिससे लोगों को आपकों प्रतिनिधि बनाने से बसी अधियारी रात है कि जगह अच्छे दिन की अनुभूति हो सके।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in