Categorized | लखनऊ.

स्वास्थ्य मंत्री ने हौसला अभियान के तहत ‘चलो गांव की ओर’ अभियान का किया शुभारम्भ

Posted on 29 September 2014 by admin

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की सेवाओं का अधिक से अधिक प्रचार एवं प्रसार करने हेतु सिफ्सा द्वारा हौसला अभियान के अन्तर्गत ‘चलो गांव की ओर’ अभियान का शुभारम्भ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री अहमद हसन ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों मंे बसे लोगों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समस्त योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने हेतु ‘चलो गांव की ओर’ अभियान चलाया जा रहा है।
यह बात आज यहां भारतेंदु नाट्य अकादमी के सभागार मंे ‘चलो गांव की ओर’ अभियान का शुभारम्भ करते हुए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अहमद हसन ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिये सशक्त माध्यम रेडियो, छः लोक विधाओं तथा वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूूण्पमबतउदबींण्पद का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण दूरस्थ अंचलों एवं मलिन बस्तियों में निवास करने वाली जनता को संदर्भन परिवहन सेवा उपलब्ध न होने के कारण समय से संस्थागत प्रसव सुविधायें उपलब्ध नहीं हो पाती हैं जो मातृ एवं शिशु मृत्यु का एक मुख्य कारण रहा है। इसके निदान हेतु प्रदेश में 102 नेशनल एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध करायी जा रही है, जो गर्भवती माताओं एवं एक वर्ष तक के शिशुओं की बीमारी के इलाज एवं उनके स्वास्थ्य की देख-रेख करने हेतु घर से अस्पताल एवं अस्पताल से घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है, इससे प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में 04 अंकों की कमी आई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी एम्बुलेंस सेवा 108 जनता में काफी लोकप्रिय है और इससे बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित हो रहे हैं। भारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में निरन्तर गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में डाक्टरों की कमी के बावजूद प्रत्येक माह 08 लाख अधिक मरीज प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में देखे जा रहे हैं। अस्पतालों में दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी को दवा, एक्स-रे, ब्लड टेस्ट आदि निःशुल्क कर दिया गया है।
श्री हसन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य सेवायें सम्बन्धी जानकारियां को आम लोगों तक पहुंचाने में आशा कार्यकत्रियों का महत्वपूर्ण योगदान है। आशा कार्यकत्रिओं को शीघ्र ही यूनिफार्म दिया जायेगा। उन्हांेने कहा कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाने हेतु लगन से कार्य करने की आवश्यकता है। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवा को देश में सबसे अच्छी स्वास्थ्य सेवा बनाई जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने आशा कार्यकत्रियों को रेडियो सेट का वितरण भी किया।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री शंख लाल मांझी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी देने हेतु ‘चलो गांव की ओर’ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 40 एवं प्रदेश में 50 प्रति हजार मातृ एवं शिशु मृत्यु दर है, जो गत वर्ष 53 प्रति हजार थी। प्रदेश में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में बराबर कमी आ रही है। हमें जनसंख्या वृद्धि पर भी नियंत्रण करना होगा। गत वर्ष प्रदेश में जन्म दर 3.4 प्रतिशत थी जो घटकर 3.3 प्रतिशत हो गयी है, यह अच्छी बात है, लेकिन हमें जन्म दर को और नीचे की ओर ले जाना होगा, तभी हम स्वस्थ प्रदेश का सपना साकार कर सकेंगे।
प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण श्री अरविन्द कुमार ने बताया कि ‘चलो गांव की ओर’ अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यक्रमों एवं आशा की भूमिका पर आधारित 1640 लोकविधा के कार्यक्रमों का प्रदर्शन उत्तर प्रदेश के 820 ब्लाक में लगने वाली ब्लाक स्तरीय हाटों पर किया जायेगा, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण जनता तक संदेश पहुंच सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक चलाने के लिये 6 लोक विधाओं- कव्वाली, बिरहा, नौटंकी, जादू, कठपुतली एवं नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जायेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी विषयों एवं आशा की भूमिका पर सिफ्सा द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने बताया कि रेडियो ड्रामा सीरीज ‘सुनहरे सपने संवरती राहें’ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समस्त जानकारियाँ जैसे आशा एवं एएनएम की भूमिका, उनका समुदाय के प्रति व्यवहार के साथ-साथ आरएमएनसीएच$ए के समस्त विषयों को शामिल करते हुए 26 कडि़यों के धारावाहिक का प्रसारण आकाशवाणी के सभी 12 प्राइमरी चैनलों पर किया जायेगा। धरावाहिक को सफल बनाने हेतु प्रदेश के 75 जिलों में 150 श्रोता संघों का आशाओं के संरक्षण में किया तैयार गया है।
श्री कुमार ने बताया कि समुदाय के साथ संवाद स्थापित करने एवं काय्रक्रम को अधिक से अधिक जनता को इस अभियान से जोड़ने हेतु ईनामी सवाल भी पूछे जायेंगे। सही जवाब देने वाले दस श्रोताओं को आकर्षक इनाम दिये जायेंगे और उनका नाम भी धारावाहिक में प्रसारित किया जायेगा। जिन श्रोता संघों से सर्वाधिक पत्र प्राप्त होंगे, ऐसी 20 आशाओं को पुरस्कृत भी किया जायेगा। अधिक से अधिक पत्र प्राप्त करने हेतु सिफ्सा द्वारा जी0पी0ओ0 लखनऊ में पोस्ट बाक्स नं0 411 भी खोला गया है जिसका पता धारावाहिक के हर एपीसोड में बताया जायेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर श्री अमित कुमार घोष ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस कार्यक्रम में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री संजय प्रसाद, डी0जी0 हेल्थ डाॅ0 विजय लक्ष्मी तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, आशा कार्यकत्री तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in