Categorized | लखनऊ.

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित ‘अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु शस्त्र उन्मूलन दिवस’ मनाया गया सी.एम.एस. में

Posted on 27 September 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा आज विद्यालय के विभिन्न कैम्पस में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 26 सितम्बर को ‘अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु शस्त्र उन्मूलन दिवस’ के रूप में जोरदार ढंग से मनाया गया एवं इस अवसर पर छात्रों को परमाणु निःशस्त्रीकरण की उपयोगिता एवं विश्व एकता व विश्व शान्ति के महत्व से अवगत कराया गया। विदित हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस वर्ष से 26 सितम्बर को ‘अन्तर्राष्ट्रीय परमाणु शस्त्र उन्मूलन दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की गयी है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि मुख्य समारोह सी.एस.एस. प्रधान कार्यालय पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिवस मानव जाति को पूरी तरह से परमाणु शस्त्रों के निर्माण पर प्रमुखता से रोक लगाने के लिए प्रेरित करता है, साथ ही साथ जन-मानस को निःशस्त्रीकरण से होने वाले सामाजिक तथा आर्थिक लाभों के बारे में शिक्षित करता है। उन्होंने कहा कि परमाणु शस्त्रों का सम्पूर्ण निःशस्त्रीकरण संयुक्त राष्ट्र संघ सबसे प्रारम्भिक लक्ष्यों में से एक है।
आगे बोलते हुए डा. गांधी ने कहा कि आज की परिस्थितियाँ ऐसी हैं, जिनमें मनुष्य तबाही की ओर जा रहा है। दो महायुद्ध हो चुके हैं और अब तीसरा हुआ तो दुनियाँ का अस्तित्व नहीं रहेगा; क्योंकि वर्तमान में घातक शस्त्र इतने संघारक हैं, जो दुनिया में कहीं भी चला दिए गए तो एक परमाणु बम पूरी दुनियाँ को समाप्त कर देने के लिए काफी है। ऐसे में सम्पूर्ण निःशस्त्रीकरण हेतु विश्व समाज का जागरूक होना अति-आवश्यक है। सीएमएस के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा कहा कि हमारी संस्कृति का आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम् अर्थात ‘सारी वसुधा एक कुटुम्ब के समान है’। वसुधैव कुटुम्बकम को सी0एम0एस0 ने 55 वर्ष पूर्व अपनी स्थापना के समय से जय जगत के ध्येय वाक्य के रूप में अपनाया है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि मानव इतिहास में वह समय आ गया है जब शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम बनकर विश्व भर में हो रही उथल-पुथल का समाधान विश्व एकता तथा विश्व शान्ति की शिक्षा द्वारा प्रस्तुत करना चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in