Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र के अनुसूचित जाति/जनजाति एवं ग्रामीण क्षेत्र के अभ्यर्थी आवेदन जमा करें

Posted on 27 September 2014 by admin

भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम वर्ष 2014-15 अन्तर्गत लखनऊ जनपद को लक्ष्य के अनुरूप शहरी क्षेत्र में परियोजना स्थापित करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों एवं ग्रामीण क्षेत्र में उद्योग/सेवा की परियोजना स्थापित करने वाले अभ्यर्थियों के पर्याप्त आवेदन प्राप्त न होने के कारण पुनः निम्नलिखित पात्रताधारी बेरोजगार युवक/युवतियां जिला उद्योग केन्द्र, कैसरबाग, लखनऊ में दिनांक 30 सितम्बर 2014 तक अपरान्ह 01 बजे से 03 बजे तक आवेदन-पत्र जमा कर सकते हैं। पात्रतायें-आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक जनपद का स्थायी निवासी हो।
योजनान्तर्गत उद्योग स्थापना हेतु अधिकतम परियोजना लागत 25.00 लाख रुपये एवं सेवा क्षेत्र हेतु परियोजना लागत 10.00 लाख रुपये निर्धारित की गयी है। (कम लागत वाली परियोजनाओं को वरीयता दी जायेगी एवं औसत मार्जिन मनी धनराशि 1.00 लाख रुपये तक)

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in