Categorized | लखनऊ.

लोहिया ग्रामीण आवास योजना में 2014-15 के लिए 1499.97 करेाड़ रुपये बजट

Posted on 27 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के हर ग्रामीण के पास अपना आवास हो अर्थात कोई आवास विहीन न हो, इस उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार डा0 लोहिया ग्रामीण आवास योजना को प्राथमिकता पर चला रही है। इस निमित्त 2014-15 में 1499.99 करोड़ रुपये का बजट प्राविधान किया गया है। जिस पर कार्यवाही तेजी चल रही है।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश के ग्राम्य विकास आयुक्त श्री प्रभात मित्तल ने बताया कि लोहिया आवास योजना के तहत 2014-15 में 1499.99 करोड़ रुपये के सापेक्ष सामान्य जाति के परिवारों को 33240 तथा अनुसूचित जाति/जनजाति को 21304 आवासों का लक्ष्य जनपदों को आवंटित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में निर्धारित लक्ष्य 54545 के सापेक्ष 35256 आवासांें का चयन कर लिया गया है। साथ ही 2226 लाभार्थियों को प्रथम किश्त अवमुक्त कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि इन लोहिया आवासों का क्षेत्रफल बढ़ा कर 28.30 वर्ग मी0 अर्थात 304 वर्ग फीट तथा प्रति इकाई धनराशि 2.75 लाख रुपये है, जिसमें सोलर लाइट व फैन आदि हेतु 30,000 रुपये सम्मिलित है। उन्होंने बताया कि 2012-13 एवं 2013-14 के लक्ष्य 84481 के सोपक्ष कुल 30695 सोलर लाइट की आपूर्ति की जा चुकी है तथा 18654 सोलर लाइट स्थापित की जा चुकी है।
श्री मित्तल ने बताया कि लोहिया ग्रामीण आवासों हेतु वित्तीय वर्ष 2013-14 हेतु वित्तीय लक्ष्य 670.48 करोड़ रुपये के सापेक्ष 568.49 करोड़ रुपये व्यय कर लिया गया है। भौतिक लक्ष्य 42849 के सापेक्ष 32577 आवासों का निर्माण किया जा चुका है। शेष निर्माणाधीन हंै। लक्ष्य के सापेक्ष 10381 शौचालयों की स्वीकृत की गयी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in