Categorized | आगरा

19 अक्टूबर को मेगा लोक अदालत का आयोजन

Posted on 27 September 2014 by admin

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुमताज अली ने सूचित किया है कि जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आगामी 19 अक्टूबर (रविवार) को दीवानी कचहरी में प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 4ः00 बजे तक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विशेष रूप से पारिवारिक/वैवाहिक मामलो, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं, पराक्रम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 तथा भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के अधीन संस्थित मामलों का निस्तारण किया जाये। इसके अतिरिक्त मेगा लोक अदालत में दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, स्टाम्प वाद, वन विभाग एवं श्रम विभाग के वादों का निस्तारण किया जायेगा।
उन्होंने समस्त पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया है कि इस मेगा लोक अदालत में उपर्युक्त प्रकृति के वादों का निस्तारण अधिकाधिक संख्या में किया जाय और नियत वादों की सूची 16 अक्टूबर तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित कर दी जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in