Categorized | लखनऊ.

आज दिनांक 26.09.2014 को उ0प्र0 सचिवालय अपर निजी सचिव संघ के अध्यक्ष,

Posted on 27 September 2014 by admin

आज दिनांक 26.09.2014 को उ0प्र0 सचिवालय अपर निजी सचिव संघ के अध्यक्ष, अमर सिंह पटेल/महामंत्री, विवेक किशोर/सदस्य कार्यकारिणी, राकेश कुमार सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुमन्य सचिवालय भत्ते में बढ़ोत्तरी करते हुए ग्रेड वेतन का 50 प्रतिशत सचिवालय भत्ता प्रदान किये जाने के संबंध में मा0 मुख्य मंत्री जी, मा0 मुख्य सचिव एवं सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को एक माॅंग-पत्र प्रस्तुत किया गया।
उल्लेखनीय है कि उ0प्र0 सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्तमान में विभिन्न दरों पर सचिवालय भत्ता प्रदान किया जा रहा है। उक्त भत्ते में तमाम तरह की विसंगतियाॅं विद्यमान हैं। कनिष्ठ कार्मिकों को अधिक एवं वरिष्ठ कार्मिकों को कम सचिवालय भत्ता प्राप्त हो रहा हैं। इसके कारण सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भारी रोष है।
ज्ञातव्य है कि उत्तराखण्ड शासन अपने शासनादेश संख्या 2166/ग्ग्ग्प्(1)/2014 दिनांक 08.09.2014 (छायाप्रति संलग्न) के माध्यम से उत्तराखण्ड राज्य सचिवालय में सचिवालय सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुमन्य सचिवालय विशेष भत्ते को दिनांक 01 सितम्बर, 2014 से ग्रेड वेतन का 50 प्रतिशत निर्धारित कर दिया गया है।

अपर निजी सचिव संघ ने मा0 मुख्य मंत्री जी, मुख्य सचिव एवं सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को अपने उपरोक्त माॅंग पत्र के माध्यम से यह भी अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड सचिवालय में कार्यरत सचिवालय सेवा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा उत्तर प्रदेश सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य एवं दायित्व में परस्पर एकरूपता है। उक्त आधार पर उत्तर प्रदेश सचिवालय के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को वही सचिवालय भत्ता प्राप्त होना चाहिए, जो भत्ता उत्तराखण्ड राज्य सचिवालय में लागू है को उत्तर प्रदेश सचिवालय में भी ग्रेड वेतन का 50 प्रतिशत लागू किया जाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in