Categorized | लखनऊ.

गौरीगंज(अमेठी) के पूर्व विधायक श्री जंग बहादुर सिंह के बेटे स्व0 महेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या के विरोध में

Posted on 27 September 2014 by admin

गौरीगंज(अमेठी) के पूर्व विधायक श्री जंग बहादुर सिंह के बेटे स्व0 महेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या के विरोध में कल दिनांक 27 सितम्बर को उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, डाॅ0 निर्मल खत्री, कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर के नेतृत्व में उ0प्र0 के सभी कांग्रेस विधायक, विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ नेतागण लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना देंगे।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा है कि प्रदेश की समाजवादी पार्टी से इस मामले में न्याय की उम्मीद नहीं है ऐसे में कांग्रेस पार्टी धरने के माध्यम से इस हत्याकाण्ड की सीबीआई से जांच कराये जाने की मांग करेगी।
उल्लेखनीय है कि विगत चार माह पूर्व 14जून,2014 को गौरीगंज के पूर्व विधायक श्री जंग बहादुर सिंह के बेटे स्व0 महेन्द्र प्रताप सिंह की रानीगंज, जनपद अमेठी के पास हत्या कर दी गयी थी जिसमें समाजवादी पार्टी के एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी, रूद्रपुर प्रताप सिंह, नील कमल एवं उदयभान सिंह के साथ ही कुछ अज्ञात अपराधियों केा नामजद किया गया था। किन्तु इन सभी आरोपियों के समाजवादी पार्टी से जुड़े होने के कारण आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी साथ ही पुलिस ने अपनी जांच रिपोर्ट में सपा एमएलसी श्री अक्षय प्रताप सिंह का नाम उक्त एफआईआर से हटा दिया।
उक्त मामले को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री एवं कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता द्वारा इस जघन्य हत्या के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा ढिलाई बरतने एवं प्रभावी कार्यवाही न किये जाने को लेकर बार-बार मुख्यमंत्री जी से मुलाकात का समय मांगा किन्तु आज तक समय नहीं दिया गया। जिसके चलते प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने उक्त घटना में प्रभावी कार्यवाही किये जाने को लेकर प्रथम चरण में कंाग्रेस के विधायकों एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा धरने का निर्णय लिया गया। अगर प्रदेश सरकार तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो कांग्रेस पार्टी अगली रणनीति पर विचार करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in