समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को समय से निस्तारित करें- डी0एम0

Posted on 26 September 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने समाधान दिवस के अवसर पर आज कोतवाली नगर एवं थाना गोशाईगंज का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होनें उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना तथा सम्बन्धित प्रभारी अधिकारियों/थानाध्यक्ष को प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर थाना कोतवाली नगर के निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी/उपजिलाधिकारी सदर अमित कुमार सिंह से समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली। उपजिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि आज समाधान दिवस से पूर्व थाना कोतवाली नगर में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुयी थी जिसमें से 56 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। नवीपुर निवासी महफूल अली एवं पूरे लुटई निवासी राम मिलन, की शिकायत लम्बित है। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पर समाधान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण अच्छा हुआ है मात्र दो अवशेष शिकायतों का निस्तारण एक सप्ताह के अन्दर सुनिश्चित करायें। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बी0पी0सिंह ने लम्बित शिकायतों की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर थाना गोशाईगंज का निरीक्षण किया। यहां पर कुल 8 शिकायतें लम्बित पायी गयी जिसमें खियाली, जगदीश नारायण, शिवदास, बद्री प्रसाद, रामयज्ञ यादव, तथा उर्मिला, मो0 अहमद, परशुराम तिवारी की शिकायतंे लम्बित थी। जिलाधिकारी के समक्ष चाॅद सैदपट्टी निवासी रामयज्ञ द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा करके गुमटी रख लिया है। उसने पिछले समाधान दिवस पर यह शिकायत दर्ज करायी थी जिसके परिपेक्ष्य में तहसील द्वारा गुमटी हटवा दी गयी थी। लेकिन पुनः गुमटी रख ली गयी है। मौके पर उपस्थित तहसीलदार जयसिंहपुर को जिलाधिकारी  ने निर्देशित किया कि वे आज ही मौके का निरीक्षण करें और यदि शिकायतकर्ता की बात सही पायी जाय तो अवैध रूप से गुमटी रखने वालो पर मुकद्मा दर्ज किया जाय। जिलाधिकारी ने परशुराम तिवारी के सूखे के पेड के उठाने के विवाद के निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर विवाद का तत्काल निस्तारण कराये।
जिलाधिकारी ने समाधान दिवस से सम्बन्धित सभी प्रभारी अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि समाधान दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिवस पर प्राप्त शिकायतों का यथा सम्भव उसी दिन निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। उन्होनें कहा कि एक बार अवैध कब्जा हटाने के बाद पुनः अवैध कब्जा करने वालो पर मुकद्मा दर्ज कराया जाय। समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी कृष्णलाल तिवारी ने थाना कुड़वार एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी ने थाना कूरेभार का निरीक्षण किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in