प्रधानाध्यापक की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से

Posted on 26 September 2014 by admin

जूनियर हाई स्कूल पांचोपीरन विकास खण्ड कूरेभार में कार्यरत प्रधानाध्यापक के खिलाफ पांचोपीरन कस्बा निवासी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को एक शिकायती पत्रभेंजकर प्रधानाध्यापक के खिलाफ नशीला पदार्थ खाकर व पीकर आने का अरोप लगाते हुए कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
दिये गये शिकायती पत्र के अनुसार अरूण कुमार तिवारी जू0हा0स्कूल पाॅचोपीरन विकास खण्ड कूरेभार मंे प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त स्कूल के प्रधानाध्यापक विद्यालय देर से आते है तथा जल्दी ही चले जाते है और एक-एक हफ्ते गायब रहते है। अक्सर विद्यालय आते है तो नशीला पदार्थ खाकर या पीकर आते है। जब कोई कुछ कहता है तो वह कहते है कि तुम नही जानते मेरी पकड़ बहुत ऊपर तक है। हाल ही में तुम लोगों ने मेरी शिकायत भी किया था उस दिन में उपस्थित भी नहीं था तब भी मेरे खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई। शिकायतकर्ता तौफीक अहमद ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक द्वारा सपा के जिलाध्यक्ष से नजदीकी सम्बन्ध होने का भी धौंस लोगों को दिया जा रहा है, इनसे कहकर शिक्षा विभाग के किसी भी अधिकारी को फोन पर डांट सुनवा सकता हूॅ। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि उक्त स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा है आये दिन वह शराब व अन्य नशीला पदार्थ लेकर आते है तथा बच्चों को फालतू मारते और पीटते है साथ ही लोगों को जाति सूचक गालियां भी देते रहते है। जिसकी शिकायत तौफीक ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेंजकर किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in