तीन लुटेरे गिरफ्तार , कब्जे से एक सोने का झाला समेत तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद

Posted on 26 September 2014 by admin

लालचन्द सरोज पुत्र विष्णु सरोज निवासी सिधावल थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर ने थाना चाॅदा पर लिखित सूचना दिया था कि गारवपुर के पास चार अज्ञात लोगो ने तमंचा लगाकर उसकी पत्नी का झाला, चेन ,तथा मोबाईल छीन लिया। इस सूचना पर थाना चाॅदा पर मु0अ0सं0 415/14 धारा 392 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। दिनांक 19.09.2014 को उ0नि0 नरेन्द्र सिंह थाना चाॅदा सुलतानपुर उपरेाक्त मुकदमे मे प्रकाश मे आए अभियुक्त की तलाश मे क्षेत्र मे थे कि जरिये मुखबिर सूचना मिली कि गारवपुर मे लूट करने वाले अभियुक्त कही जाने की फिराक मे रेलवे क्रासिंग दरबरपुर के पास मौजूद है। इस सूचना पर उ0नि0 मय हमराही फोर्स के उक्त स्थान पर पहुॅचकर प्रकाश मे आए अभियुक्त सतीश कुमार बरनवाल, नन्द कुमार बरनवाल पुत्रगण राम जतन बरनवाल,राजेश कुमार वर्मा पुत्र रामपाल वर्मा निवासी सेमरी खुर्द थाना चाॅदा सुलतानपुर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त सतीश कुमार बरनवाल के पास से लूट का एक टप्सनुमा झुमका तथा राजेश कुमार वर्मा के पास से एक अद्द तमंचा 12 बोर व एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। तमंचा की बरामदगी के आधार पर अभियुक्त राजेश कुमार वर्मा के विरूद्ध थाना चाॅदा पर आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो को जेल भेजा गया। विवेचना प्रचलित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in