निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 23 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान

Posted on 25 September 2014 by admin

मुख्य विकास अधिकारी श्रीकान्त मिश्र ने बताया कि निर्मल भारत अभियान के अन्तर्गत 25 सितम्बर से 23 अक्टूबर तक राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान एवं 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ पंचायत सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। मुख्य विकास अधिकारी आज कलेक्ट्रेट में स्वच्छता से सम्बन्धित एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि वे जनपद स्तर तथा विकास खण्ड स्तर पर स्वच्छता से सम्बन्धित की जाने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना/समय सारणी के अनुसार संपादन कराना सुनिश्चित करें। उन्होनें कहा कि स्वच्छता के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु 01 अक्टूबर को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यशाला आयोजित की जायेगी जिसमें महाविद्यालय/इण्टर कालेजों के विद्यार्थियों, एन0एस0एस0 व एन0सी0सी0, नेहरू युवा केन्द्र आदि के प्रतिनिधियों को आमत्रित किया जायेगा। बैठक का संचालन करते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी हरिकेश बहादुर ने बताया कि तहसीलों, ब्लाकों, मुख्य चैराहों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि पर प्रचार प्रसार हेतु स्व्च्छता पर फ्लैक्स बनवाकर लगाया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in