समाजवादी पेंशन से सम्बन्धित फार्म 25 सितम्बर तक प्राप्त कर लिया जाय

Posted on 25 September 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि समाजवादी पेंशन योजना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होनें खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाजवादी पेंशन से सम्बन्धित जो आवेदन पत्र भेजने हेतु अवशेष है उन्हें 25 सितम्बर की सायं तक जिला समाज कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी आज कलेक्ट्रेट में समाजवादी पेंशन से सम्बन्धित बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि समाजवादी पंेशन से सम्बन्धित आवेदन पत्रों की शत-प्रतिशत प्राप्ति, सत्यापन एवं फीडिंग का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण कराये तथा ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिका/नगर पंचायतों में खुली बैठक की समय सारणी जारी करें। बैठक में सी0डी0ओ0 श्रीकान्त मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी व सम्बन्धित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in