दुर्गापूजा की तैयारियों का जिलाधिकारी द्वारा 26 सितम्बर को सायं निरीक्षण किया जायेगा

Posted on 25 September 2014 by admin

जिलाधिकारी अदिति सिंह ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को कडे निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गापूजा महोत्सव के सम्बन्ध में जिन अधिकारियों को जो-जो दायित्व सौपे गये थे अवशेष कार्यो को पूर्ण करने का मात्र दो दिन का अवर अवसर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी 26 सितम्बर को सायं दुर्गापूजा तैयारियों के सम्बन्ध में भ्रमण कर जायजा लेगी कि उनके द्वारा जो कार्य सम्बन्धित विभागों को दिये गये थे क्या वे पूर्ण हो गये है। जिस विभाग के कार्य अपूर्ण पाये जायेगे उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी आज कलेक्टेªट में दुर्गापूजा महोत्सव के सम्बन्ध में एक बैठक को सम्बोधित कर रही थी।
जिलाधिकारी ने अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि वे सभी पूजा पण्डालों का निरीक्षण कर यह रिपोर्ट दे कि अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी व्यवस्थायें पूर्ण है तथा पूजा समितियों को अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित जानकारियां लिखित रूप से दे दी गयी है। इसी प्रकार उन्होनें विद्युत सुरक्षा से सम्बन्धित अधिकारी को निरीक्षण कर प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने पुलिस व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी प्रशासन कृष्णलाल तिवारी ने किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्वाला प्रसाद तिवारी, सी0एम0ओ0 डा0 के0बी0सिंह व सम्बन्धित उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in