Categorized | लखनऊ.

‘अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता’ में सी.एम.एस. छात्र ने जीता कांस्य पदक

Posted on 25 September 2014 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर (तृतीय कैम्पस) के मेधावी छात्र नजर अली ने दक्षिण कोरिया में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता (के.आई.एम.सी.) में कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि हाल ही में सी.एम.एस. महानगर (तृतीय कैम्पस) की प्रधानाचार्या डा. कल्पना त्रिपाठी के नेतृत्व में विद्यालय का छात्र दल अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु कोरिया गया था, जहाँ सी.एम.एस. के इस बाल गणितज्ञ ने 29 देशों की 89 प्रतिभागी टीमों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अपनी गणित प्रतिभा का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने दिखा दिया कि उसमें आगे चलकर गणित के क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। यह प्रतियोगिता दक्षिण कोरिया के डेजियाॅन शहर में सम्पन्न हुई, जिसमें सी.एम.एस. महानगर (तृतीय कैम्पस) के छात्र नजर अली ने जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को इस प्रकार की अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु एवं ज्ञान-विज्ञान के आदान-प्रदान हेतु भरपूर अवसर उपलब्ध कराता है, जिससे स्वस्थ प्रतिस्पर्धाओं के माध्यम से छात्रों को नवीनतम जानकारियों उपलब्ध हो सकें एवं विभिन्न देशों के छात्रों के बीच विश्व बन्धुत्व की भावना का विस्तार भी हो सके। श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, एक्ट्रोनाॅमी, संगीत, खेलकूद आदि विषयों में छात्रों की विश्व-स्तरीय प्रतिभा निखारने के लिए सर्वाधिक 31 अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएंे आयोजित की जाती हैं जिनमें देश-विदेश के छात्र एक मंच पर विभिन्न प्रतिस्पधाओं के माध्यम से अपने ज्ञान-विज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in