Categorized | लखनऊ.

रोजगार मेलों के माध्यम से केवल लखनऊ में ही तीन हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी मिली

Posted on 25 September 2014 by admin

लखनऊ के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में कल 25 सितम्बर को बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एक ही दिन में 200 से ऊपर लोगों को नौकरी मिलेगी।
यह जानकारी श्रम एवं सेवायोजन मंत्री श्री शाहिद मंजूर ने दी है। उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग के अधिकारियों की लगन तथा परिश्रम का फल है कि विगत दो वर्षों में केवल लखनऊ जनपद में ही रोजगार मेलों के माध्यम से तीन हजार से अधिक लोगों को विभिन्न कम्पनियों में नौकरी पर लगाया गया।
श्री शाहिद मंजूर ने बताया कि कल आयोजित होने वाले मेले में एच0सी0एल0 कम्पनी में काल सेन्टर एक्जीक्यूटिव के 100 पदों के लिए चयन किया जायेगा तथा फ्लैक्स कैब्स कम्पनी 100 वाहन चालकों तथा 20 काल सेन्टर एक्जीक्यूटिव को चयनित करेगी।
श्रम एवं सेवायाजन मंत्री ने बताया कि वर्तमान सरकार के गठन के उपरान्त सेवायोजन विभाग द्वारा 2012 एवं 2013 में 34,172 बेरोजगारों को सरकारी तथा गैर सरकारी विभिन्न पदों पर नौकरी पर लगाया जा चुका है। वर्ष 2012 मंे प्रदेश के विभिन्न सेवायोजन कार्यालयों में 234 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से 8,201 नौजवानों को विभिन्न कम्पनियों में जाॅब पर लगाया गया तथा क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत 490 व्यक्तियों को विभिन्न विभागों में नौकरी दी गई। उन्होंने बताया 2013 वर्ष में 594 रोजगार मेलें आयोजित किये गये जिनमें 24,579 व्यक्तियों को रोजगार मिला तथा सेवायोजन कार्यालयों के माध्यम से 902 नौजवानों को नौकरी मिली।
श्रम मंत्री ने बताया इस वर्ष और अधिक संख्या में प्रदेश भर में रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। वर्ष के अन्त तक इन मेलों के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या का पूरा आकलन किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in