Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी विधानमण्डल दल ने कानून व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति आदि जनसमस्याओं को लेकर दो दिवसीय धरना देने की घोषणा की है।

Posted on 25 September 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी विधानमण्डल दल ने कानून व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति आदि जनसमस्याओं को लेकर दो दिवसीय धरना देने की घोषणा की है। पार्टी के दोनो सदनों के सभी विधायक 29 व 30 को विधान भवन के सामने धरना देंगे। रात में भी धरना स्थल पर रूकेंगे।
विधानमण्डल के प्रमुख पदाधिकारियों ने धरने को लेकर आज विधानभवन स्थित कार्यालय में बैठक की। बैठक में विधानमण्डल दल के नेता सुरेश खन्ना व विधान परिषद में भाजपा के नेता हृदयनारायण दीक्षितव मंत्री सलिल विश्नोई आदि नेता भी मौजूद थे। श्री खन्ना व श्री दीक्षित ने धरना स्थल का निरीक्षण भी किया।
धरने के मांग पत्र में प्रदेष में बढ़ते हुए अपराधों पर अंकुष लगाने, भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न रोकने व कानून का राज स्थापित करने की मांग की गई है। विद्युत उत्पादन और वितरण व्यवस्था दुरूस्त करने पर जोर दिया गया है। विद्युत मूल्य बढ़ाये जाने का सरकारी एजेण्डा वापस लेने का आग्रह किया गया है। गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित अविलम्ब कराने व चीनी मिलें समय से चलाने की भी मांग है। नई सड़कों के निर्माण व टूटी सड़कों की मरम्मत की मांग भी की गई है। विधायकों की संस्तुति पर सड़के बनाने व 100-100 इण्डिया मार्का-2 हैण्डपम्प उनके विधान सभा क्षेत्रों में (बिना भेदभाव के षहरी क्षेत्रों सहित) स्थापित कराने का भी आग्रह किया गया है। बालू के अवैध खनन को रोकने व बालू (महीन रेता) व मिट्टी आम उपभोक्ता को उचित दर पर आसानी से उपलब्ध कराने की भी मांग है। अधिकारियों द्वारा विधायकों के प्रति प्रोटोकाल का पालन कराने को भी मांग पत्र में शामिल किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in