Categorized | लखनऊ.

अनीता सहगल‘वसुन्धरा’ तुलसी सम्मान से अलंकृत

Posted on 24 September 2014 by admin

मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी,भोपाल ने उ0प्र0 की बहुमुखी प्रतिभा की धनी अनीता सहगल‘वसुन्धरा’ को स्मृति चिन्ह्,शाल तथा सम्मान-पत्र देकर ‘तुलसी सम्मान से अलंकृत किया। यह सम्मान मध्य प्रदेश तुलसी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डाॅ0 मोहन तिवारी, शैल साहित्यिक संस्थान के संस्थापक एवं पूर्व आई0जी0 डाॅ शैलेन्द्र प्रताप सिंह‘शैल’ तथा जेल अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री विजय ंिसंह द्वारा दिया गया। संस्था के अध्यक्ष ने अनीता सहगल द्वारा किये जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि यह सम्मान तो अनीता के प्रतिभा के आगे कुछ भी नहीं है। इनको तो बहुत बड़े बड़े सम्मान मिलने चाहिये। इसके पूर्व अनीता सहगल को पूर्व राष्ट्रपति डाॅ ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम द्वारा श्रेष्ठ संचालन सम्मान, लोक सेवा सम्मान-2013, वसुन्धरा सम्मान-2013, श्रेष्ठ चित्रकार सम्मान, बहुमुखी प्रतिभा की धनी सम्मान, कला शिरोमणि, कला रत्न, अस्तित्व सम्मान, बेस्ट एंकर सम्मान,सशक्त महिला सम्मान, प्रतिभावान महिला सम्मान,देवरिया सम्मान जैसे अनेंको पुरस्कारों से सम्मनित किया जा चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in