Categorized | लखनऊ.

डीकेएनवाइ आॅटम एक्जाॅटिक्स से तरोताजा मानसिक सुकून को अभिव्यक्त करें

Posted on 24 September 2014 by admin

हाल ही में लाॅन्च डीकेएनवाइ आॅटम एक्जाॅटिक्स आनंददायक लग्जरी का प्रतीक है। यह स्टाइल के साथ न्यू याॅर्क की ऊर्जा और उत्साह को अभिव्यक्त करता है, जोकि शहर के गौरव से प्रेरित है। अभिव्यक्तिपूर्ण और अत्यधिक नारीत्व से भरपूर क्लासिक स्टाइल को एक प्रतिष्ठित दर्जे के साथ उभारा गया है, जबकि नये सीजन-परफेक्ट प्लेटिंग्स और शानदार पैटन्र्स को भारत में पहली बार पेश किया जा रहा है।
अत्यधिक चमक से भरपूर क्रोमा फिनिश एक ऐसे कलेक्शन में समाहित है जो निश्चित रूप से भव्य जीवनशैली के अनुकूल हैं। सिल्वर, रोज और गोल्ड रंगों में शानदार रूप से गहरे स्टेनलेस स्टील केस इसे अत्याधुनिक लुक प्रदान करते हैं। डीकेएनवाइ आॅटम एक्जाॅटिक रेंज में बेहद प्रभावशाली घडि़यों को पेश किया गया है, जो ऐसा रवैया प्रदान करने का वादा करते हैं, जोकि फैशन वाॅच डिजाइन में एक नया स्टेटमेंट हैं।
आकर्षक और शालीन लेडीज वाॅच कलेक्शन थ्री-हैंड टाइम एसओएचओ मंच पर आधारित है। इसे गोलाकार केस में पेश किया गया है, जिसमें बकल क्लोजर के साथ आरामदायक क्रोको लेदर स्ट्रैप्स की खूबी मौजूद है। नई तीव्रता, अत्यधिक खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन से युक्त प्रत्येक घड़ी में आधुनिक मिरर डायल की विशिष्टता है, जो स्ट्रैप्स को सुशोभित करता है।
एनवाइ2241 एक साधारण घड़ी है, जिसे डीकेएनवाइ के लोकप्रिय काले रंग के क्रोको लेदर स्ट्रैप और स्टर्लिंग सिल्वर स्टेनलेस स्टील केस के साथ पेश किया गया है। परिष्करण एवं उत्कृष्टता के साथ निर्मित इसकी सिल्वर टोन खूबियां स्टाइलिश पाॅप आॅफ के साथ प्रस्तुत हैं। इसके काले रंग के डायल डिजाइन की खूबसूरती को अधिक बढ़ाते हैं। सादगी के साथ खूबसूरती से युक्त इस घड़ी में आकर्षक डायल, स्पष्ट रूप से ब्रश्ड इन्डाइसेज आॅर्बिट एवं लोगो युक्त डायल की खूबियों का समावेश किया गया है।
आकर्षक एनवाइ2244 द्वारा इसके अद्भुत और सेक्सी लुक्स की बदौलत पड़ोस के वास्तुकौशल आनंद और खुलेपन की अनुभूति की पेशकश की जाती है। आकर्षक ब्लैक और गोल्ड डिजाइन मंत्रमुग्ध कर देने वाले होलोग्राफिक सुनहरे डायल को प्रदर्शित करते हैं, जिसे गोल्ड टोन हैंड्स एवं इन्डाइसेज के साथ पेश किया गया है। सुनहरे रंग की केसिंग और विपरीत रंग के काले लेदर स्ट्रैप इसे और अधिक आकर्षक बनाते हैं। यह विशिष्ट घड़ी है, जो कभी भी फैशन से बाहर नहीं होगी।
छोटी से एनवाइ2245 में लोकप्रिय रोज गोल्ड में सादगीपूर्ण डिजाइन को पेश किया गया है और यह किसी भी परिधान के साथ मेल खाती है। रोज गोल्ड डायल, रोज गोल्ड टोन हैंड्स और इंडाइसेज तथा रोज गोल्ड स्टेनलेस स्टील केसिंग इसे दूसरी घडि़यों से विशिष्ट बनाते हैं। आधुनिक एवं बहुउपयोगी डिजाइन इसे अलग लुक प्रदान करती है। गहरे भूरे रंग का क्रोको लेदर स्ट्रैप इस डीकेएनवाइ आॅटम एक्जाॅटिक्स घड़ी में कला और फैशन की प्रवृत्ति पर जोर देता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in