वाहन स्वामी को गोली मार लूटी कार, मौत

Posted on 22 September 2014 by admin

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गुरुवार को देर रात खोखीपुर में वाहन स्वामी को गोली मारकर बदमाश एक कार लूट ले गए। राजधानी से सुल्तानपुर की ओर आ रही कार में लखनऊ के शहीद पथ के पास से लुटेरे लिफ्ट के बहाने सवार हुए थे। वाहन स्वामी की गंभीर हालत देखते हुए स्थानीय चिकित्सकों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, धम्मौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनारा गांव निवासी इसरार खान ने करीब पखवारे भर पूर्व नई इंडिगो कार खरीदी थी। अभी वाहन पर नंबर भी नहीं पड़ा था। बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह वे भतीजे के साथ कार से किसी कार्यवश लखनऊ गए हुए थे। देर रात जब वे राजधानी से वापस लौटने लगे तभी रास्ते में शहीदपथ के पास तीन लोगों ने सुल्तानपुर तक श्लिफ्टश् मांगकर कार पर सवार हो गए। वाहन स्वयं इसरार चला रहा था। भतीजा भी आगे की सीट पर बैठा था। अन्य तीनों पीछे की सीट पर थे। जब कार धम्मौर थाना क्षेत्र के खोखीपुर गांव के निकट पहुंची तभी लिफ्ट के बहाने सवार हुए तीनों व्यक्तियों ने तमंचा निकाल लिया और गाड़ी चला रहे इसरार और उनके भतीजे को कार से बाहर कर दिया। जब इसरार ने विरोध जताया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। उधर, कार को लेकर बदमाश भाग निकले। सौ नंबर डायल कर भतीजे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची धम्मौर पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखकर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की तहरीर पर धम्मौर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in