Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि

Posted on 22 September 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया है कि समाजवादी पार्टी का नवां राष्ट्रीय सम्मेलन लखनऊ में आयोजित होगा। तीन दिवसीय यह सम्मेलन दिनांक 8, 9 व 10 अक्टूबर,2014 को लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में सम्पन्न होगा। सम्मेलन प्रारम्भ होने से पूर्व पार्क में जनेश्वर मिश्र जी की 25 फीट ऊॅची स्थापित प्रतिमा का अनावरण किया जायगा।
दिनांक 08 अक्टूबर,2014 को पूर्वान्ह 9Û30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव द्वारा झण्डारोहण किया जायेगा। सम्मेलन में सर्वप्रथम पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति का निर्वाचन किया जायगा। तदोपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्बोधन होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता प्रतिनिधि उपस्थित रहेगें।
08 अक्टूबर,2014 को ही अपरान्ह् 3Û00 बजे राजनैतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पर चर्चा प्रारम्भ होगी। 09 अक्टूबर,2014 को भी प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी। इसी दिन सांय 5Û00 बजे प्रस्ताव पारित करने की कार्यवाही प्रारम्भ होगी।
अंतिम दिन 10 अक्टूबर,2014 को 10Û00 बजे से खुला अधिवेशन होगा। इसके साथही सम्मेलन के समापन सत्र में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का सम्बोधन और आव्हान के साथ दोपहर 12Û30 बजे सम्मेलन की कार्यवाही सम्पन्न होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in