Categorized | लखनऊ.

महापौर डा0 दिनेश शर्मा मुख्य संरक्षक एवं छाबड़ा अध्यक्ष बने

Posted on 22 September 2014 by admin

श्री साई सेवाश्रम द्वारा लगातार पांचवे वर्ष आयोजित होने वाली इकोफ्रेन्डली श्री श्री दुर्गा पूजा आयोजन समिति का गठन ‘साई भवन’ क्लेस्क्वायर में आयोजित बैठक में किया गया। जिसमे महापौर डा0 दिनेश शर्मा को मुख्य संरक्षक, विनोद कुमार श्रीवास्तव आई0ए0एस0 को चेयरमैन, चन्द्र कुमार छाबड़ा को अध्यक्ष, अर्चना महासचिव कोषाध्यक्ष आशीश मुखर्जी तथा आडीटर आलोक त्रिपाठी को चुना गया।
यह जानकारी देते हुए श्री साई सेवाश्रम के महासचिव डा0 अर्चना ने बताया कि 30 सितम्बर से इंदिरा नगर सेक्टर 13 के मां दुर्गा पार्क में पूरे विधि विधान से पूजा के आयोजन के लिए 101 सदस्यीय आयोजन समिति में पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल, सांसद बृजेश पाठक, आई0ए0एस0 रमेश मिश्रा राज्य मानव संसाधन विभाग के निदेशक डा0 एस0आर0 सिंह पूर्व सूचना आयुक्त वीरेन्द्र सक्सेना, हिन्दुस्तान टाइम्स के पूर्व स्थानीय सम्पादक रतन मणि लाल ट्रेड यूनियन नेता यादवेन्द्र मिश्रा, ल0वि0वि0 की प्रो0 ऊषा बाजपेई व्यापारी नेता संजय गुप्ता संरक्षक चुने गये। इसके अतिरिक्त बीरबल सहानी परावनस्पति संस्थान के कुलसचिव डा0 एस0सी0 बाजपेई जल निगम के अधिशासी अभियन्ता पी0डी0 दरयाना, कल्याण कुमार भट्टाचार्य, अशोक कुमार बनर्जी संगठन मंत्री अमित चटर्जी सचिव विनोद कश्यप सुचरित चटर्जी शैवाल भट्टाचार्य सुमित गुप्ता अनिल गुरदासानी, जयन्त बसाक सहित 31 कार्य समिति के सदस्य चुने गए है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in