Categorized | लखनऊ.

लक्जरी इंटीग्रेटेड टाउनषिप ‘सुषांत एक्वापोलिस‘ के विभिन्न टावर्स में दे रही है परामर्ष सेवाएं

Posted on 22 September 2014 by admin

देष की प्रमुख रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म आरईपीएल गाजियाबाद मंे इंटीग्रेटेड टाउनषिप ‘सुशांत एक्वापोलिस‘ के विभिन्न टावर्स में सभी तरह की कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान कर रही है। विभिन्न वर्गों के लोगों को ध्यान में रखकर अत्याधुनिक विश्वस्तरीय डिजाइन से लेकर विभिन्न तरह की सेवाएं आरईपीएल प्रदान कर रही है जिनमें आर्किटेक्चर, स्ट्रक्चर, बिल्डिंग सर्विसेज और विभिन्न प्रोजेक्ट्स की पीएमसी आदि शामिल हैं। नए दौर में चल रहे ट्रेंड्स को दर्शाते हुए पूल, गार्डन, हरियाली और ऊंचे टावर अत्याधुनिक तकनीक से प्रेरित हैं।

द न्यू मिलेनियम सुशांत एक्वापोलिस टाउनशिप में कई टावर हैं। आरईपीएल अपनी आर्किटेक्चरल कंसल्टेंसी सेवाएं एएसजीआई प्राॅपर्टीज के एप्पल-7 और एस2बी टावर के लिए, कलश बिल्डटेक को उसके अल्फा हाइट टावर्स, शिल्पायन को उसके के-7 टावर, अमनदीप इन्फ्राहोम प्रा. लि. को उसके अमन हाइट्स टावर, एडविक गु्रप को ला-कासा और फ्लोरा-कासा, लक्ष्य गु्रप को बी1-बी4 टावर्स और निम्बस गु्रप को उसके के3 टावर के लिए प्रदान कर रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 जैसे महत्वपूर्ण लोकेशन पर स्थित यह टाउनशिप एबीईएस इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे स्थित है। इस इंटीग्रेटेड टाउनशिप का मुख्य उद्देश्य उस बढ़ती आबादी के लिए घर मुहैया करना है जो यहां पर शैक्षणिक, मेडिकल, काॅमर्शियल और संस्थानों की इमारतों के साथ रहेंगे। पूरी तरह से तैयार सड़क के साथ ही पानी की आपूर्ति, सीवेज और जल निकासी और स्वच्छता संबंधी सभी मूलभूत सुविधाओं का इनमें पूरा इंतजाम किया गया है। यह टाउनशिप इस तरह से तैयार की गई है कि यहां के निवासियों के लिए 24 घंटे पानी और बिजली की सप्लाई, प्रदूषण मुक्त वातावरण और ठोस अपष्टि के प्रबंधन का कुशल तंत्र विकसित किया गया है। यह टाउनशिप ऐसे स्थान पर स्थित है जहां से स्कूल, हाॅस्पिटल, राशन की दुकानें, मनोरंजक सामुदायिक केंद्र और पार्क आदि इसके करीब स्थित हैं। टाउनशिप के भीतर और आसपास विशाल खुला क्षेत्र होने के साथ ही जाॅगिंग ट्रेक, बच्चों के खेलने के लिए पार्क और पर्याप्त मात्रा में कवर्ड और खुली पार्किंग की जगह है। इस टाउनशिप में स्वीमिंग पूल, क्लब हाउस और जिमखाना जैसी सुविधाओं से युक्त है। खूबसूरत दृश्य और आधुनिक सुविधाओं के साथ आरईपीएल ने इस टाउनशिप के रूप में शहरी आबादी के लिए आदर्श जगह तैयार की है। इसके लिए आर्किटेक्ट्स डिजाइन करने के दौरान विभिन्न ज्यामितीय रूपों का उपयोग कर ऐसे नए शितिज तैयार किए गए हैं जो भविष्य के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। इन शानदार अपार्टमेंट्स में पुराने, आधुनिक और समकालीन गुणों का ऐसा मिश्रण है जो सद्भाव और एकता को बढ़ाते हैं। हर घर को इस तरह तैयार किया गया है कि सुबह उठने पर हरियाली का दृश्य नजर आएगा और जगह का अधिकतम उपयोग करने की योजना के साथ तैयार किए गए हैं। ये टावर्स विभिन्न्न वर्गों की जरूरतों को पूरा करने को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं और सुरक्षा एवं निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे पूरी टाउनशिप में लगाए गए हैं। आग जैसी आपदा से निपटने के लिए भी स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर, हीट डिटेक्टर आदि जरूरी जगहों पर लगाए गए हैं।
आरईपीएल में विभिन्न क्षेत्रों जैसे आर्किटेक्ट, स्ट्रक्चर इंजीनियरिंग, बिल्टिंग सर्विसेज इंजीनियरिंग और पीएमसी स्टाफ एक ही छत के नीचे बैठता है ताकि अच्छी तरह से समन्वित, सौन्दर्यपरकता से परिपूर्ण आकर्षक और लागत कम करने वाले समाधान कंस्टक्शन इंडस्ट्री को प्रदान किए जा सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in