Categorized | लखनऊ.

सूचना निदेशक ने भगवान विश्वकर्मा जयन्ती के पावन अवसर पर पूजा अर्चना की

Posted on 19 September 2014 by admin

उ0प्र0 सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में तकनीकी अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जयन्ती के पावन अवसर पर हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन करके भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
सूचना निदेशक डाॅ0 रूपेश कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की तथा हवन में भाग लिया। उन्होंने सभी के लिए प्रेम, सुख-शांति, समृद्धि एवं विकास, आपसी एकता, सौहार्द एवं खुशहाल जीवन यापन की मंगल कामनायें की।
इस अवसर पर उपनिदेशक डा0 अशोक कुमार शर्मा, डा0 राजेन्द्र यादव, सहायक निदेशक श्री दिनेश कुमार गुप्ता, सूचनाधिकारी सर्वश्री बी0एल0मौर्य, राजेन्द्र प्रसाद बड़ोला, सत्य कुमार दीक्षित, राकेश कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार सहगल, पूरन चन्द्र पाण्डेय, प्रेम प्रकाश वर्मा, युवराज सिंह परिहार, राम किशुन, दिनेश चन्द्र खरे एवं सूचना विभाग के तकनीकी सहायक/कर्मी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in