Categorized | लखनऊ.

20 सितम्बर को उद्यमी सम्मेलन का आयोजन

Posted on 19 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश लघु उद्योग विभाग तथा इण्डियन इन्डस्ट्रीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 20 सितम्बर को पूर्वान्ह 10ः00 बजे से इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के सभाकक्ष में एक सेमीनार का आयोजन किया गया है। इस सेमीनार के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी तथा विशिष्ठ अतिथि श्री भगवत सरन गंगवार लघु उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ0प्र0 सरकार होंगे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश में औद्योगिक इकाईयों की स्थापना के सम्बंध में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव लघु उद्योग विभाग श्री महेश कुमार गुप्ता, निदेशक उद्योग श्री वेंकेश्वर लू एवं सभी मण्डलों के संयुक्त निदेशक उद्योग, जिला उद्योग केन्द्रों के महाप्रबंधक तथा प्रदेश के महत्वपूर्ण सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया हैै।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in