Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा

Posted on 17 September 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि प्रदेश में हुए उपचुनावो के शानदार नतीजों से समाजवादी विचारधारा मजबूत हुई है और नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई को एक बड़ी जीत मिली है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों का जनता ने समर्थन किया हैं। सांप्रदायिक ताकतों की पराजय और धर्मनिरपेक्षता की यह जीत बहुत महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी मतदाताओं के प्रति समाजवादी पार्टी आभार व्यक्त करती है।
इन उपचुनावों में जनता ने समाजवादी पार्टी और इसके नेतृत्व पर पूरा भरोसा दिखाया है। इस जीत से यह भी स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी की सरकार जिस विकास, सामाजिक सद्भाव और खुशहाली की राह पर चल रही है, जनता ने उसपर गहरा विश्वास वक्त किया है। समाजवादी पार्टी और इसकी सरकार जनकल्याण की योजनाओं को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का काम करेगी।
भाजपा ने लोकसभा चुनावो में हवाई सपने दिखाकर और छलकपट से केन्द्र में भले सत्ता हथिया ली हो जनता ने उसकी हकीकत पहचान कर अपना फैसला दे दिया है। अच्छे दिन का भ्रमजाल फैलाने वालों को इतनी जल्दी इतने बुरे दिन आने का शायद अंदाजा भी नहीं रहा होगा। लोकतंत्र के साथ मजाक करनेवालों को जनता ने करारा सबक दिया है। केवल 4 महीने में बुरी तरह निराश होकर किसी सरकार को जनता द्वारा नकार देने का यह पहला उदाहरण है।
प्रदेश के मतदाताओं ने राज्य में सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने और सांप्रदायिकता का माहौल बनानेवालों को मंुहतोड़ जवाब दिया है। इससे सबक लेने के बजाय भाजपा नेता अब भी अनर्गल बयानबाजी से संकोच नहीं कर रहे हंै। उन्हें समझना चाहिए कि जनादेश की अवमानना लोकतंात्रिक मान्यताओं को नकारना हैं। समाजवादी पार्टी जनता के साथ है और उसके फैसले के लिए उसको धन्यवाद देती है।
आज मतगणना शुरू होने के बाद उपचुनावों के नतीजें जैसे-जैसे आने लगे लखनऊ में समाजवादी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और नेताओं का भारी जमाव होने लगा। ढोल-नगाड़े के साथ जीत का जश्न मनाया गया। पार्टीजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई दी। मुख्यमंत्री जी ने उन्हें उपचुनावो में जीत के लिए बधाई दी और कहा कि जनता ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यो के प्रति यह विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास को बनाए रखना है। अपने संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाना है। संगठन और सरकार के अच्छे कामों पर ही जनता बार-बार अवसर देती है। समाज मेलमिलाप से चलता है। उन्होने आवाहन किया कि अब और लगन तथा निष्ठा से जनता के प्रति समर्पित होकर जनहित में विकास के कार्यो में जुटे रहना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in