Categorized | लखनऊ.

मलेरिया निरीक्षक, फाइलेरिया निरीक्षक, आप्टोमेट्रिस्ट तथा लैब टेक्नीशियन संवर्ग की वेतन विसंगति आदि से सम्बन्धित प्रकरणों पर निर्णय

Posted on 17 September 2014 by admin

मंत्रिपरिषद ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत उपलब्ध मलेरिया निरीक्षक, फाइलेरिया निरीक्षक, दृष्टिमितिज्ञ (आप्टोमेट्रिस्ट) तथा लैब टेक्नीशियन संवर्ग की वेतन विसंगति से सम्बन्धित प्रकरण पर मुख्य सचिव समिति की संस्तुतियों को मंजूरी प्रदान करते हुए सहायक मलेरिया अधिकारी के वर्तमान गे्रड वेतन रु0 2,800 के स्थान पर रु0 4,200 करने का निर्णय लिया है। फाइलेरिया निरीक्षक के 18 पद वरिष्ठ फाइलेरिया निरीक्षक (गे्रड वेतन रु. 2,800) में उच्चीकृत तथा बायोलाॅजिस्ट के वर्तमान गे्रड वेतन 2,800 के स्थान पर गे्रड वेतन 4,200 रुपए करने का निर्णय लिया है। मुख्य नेत्र परीक्षण अधिकारी के पद के वर्तमान ग्रेड वेतन 4,200 रु. के स्थान पर 4,600, प्रभारी नेत्र परीक्षण अधिकारी के वर्तमान गे्रड वेतन 4,600 के स्थान पर गे्रड वेतन 4,800 रु., सीनियर लैब टेक्नीशियन के पद पर उच्चीकृत/संशोधित वेतन बैण्ड 2 एवं गे्रड वेतन 4,600 तथा लैब टेक्नीशियन के 200 पदों को वरिष्ठ लैब टेक्नीशियन के पद में उच्चीकृत करने का फैसला किया है। इन फैसलों को लागू करने पर लगभग 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक व्यय भार अनुमानित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in