Categorized | लखनऊ.

Posted on 17 September 2014 by admin

16-सितम्बर-2014 को मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने उपचुनाव 2014 के परिणाम आने पर खुशी जाहिर की और लोकसभा मैनपुरी के चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने पर जसवंतनगर विधानसभा सहित मैनपुरी के मतदाताओं को धन्यवाद दिया।
विधानसभा उपचुनाव 2014 में समाजवादी पार्टी की जीत पर प्रदेश की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता जनता की सेवा है। मंत्री जी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी प्रदेश और देश की दशा और दिशा दोनों बदलेगी जिसका उत्तर प्रदेश को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। हमारा लक्ष्य प्रदेश एवं देश को विश्व स्तर पर उभारना है इसके लिए प्रदेश में विकास एवं खुशहाली का माहौल बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं और यही हमारा बल है। इसी तरह कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करते हुए हम आगामी विधानसभा चुनाव में भी पुनः बहुमत प्राप्त कर सपा सरकार बनाएंगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in