Categorized | लखनऊ.

चार नगर पंचायतों को ‘आदर्श नगर योजना’ के तहत 82 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त

Posted on 16 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में ‘आदर्श नगर योजना’ के अन्तर्गत चार नगर पंचायतों को 82 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। नगर पंचायत- महराजगंज, जिला रायबरेली को 12.50 लाख रुपये, नगर पंचायत- लालगंज, जिला रायबरेली को 39.50 लाख रुपये, नगर पंचायत- अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात को 20 लाख रुपये तथा नगर पंचायत- साहनपुर जिला बिजनौर को 10 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। इस प्रकार चारों नगर पंचायतों को कुल 82 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गयी। इस धनराशि से चारों नगर पंचायतों द्वारा अवस्थापना सुविधाओं के विकास कार्य कराये जायेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in