Categorized | लखनऊ.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण मिशन योजना के अन्तर्गत उद्योगों को बढ़ावा दिये

Posted on 16 September 2014 by admin

राष्ट्रीय खाद्य प्रसंस्करण मिशन के तहत 41 प्रस्ताव मंजूर

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खाद्य प्रसंस्करण मिशन योजना के अन्तर्गत उद्योगों को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से उद्यमियों को प्रसंस्करण इकाईयों की स्थापना के लिए 75 प्रतिशत केन्द्रांश तथा 25 प्रतिशत राज्यांश के रूप में सहायता राशि उपलब्ध करायी जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत अब तक लगभग 4539 लाख रुपये के 41 प्रस्ताव स्वीकृत किये जा चुके हैं। स्वीकृत प्रस्तावों में से 34 प्रस्ताव शासन को भेजे गये हैं, जिनमें से सात प्रस्तावों की प्रथम किश्त 154 लाख रुपये शासन ने अवमुक्त कर दिये हैं। शेष 27 प्रस्तावों के सापेक्ष धनराशि अवमुक्त करने की कार्यवाही की जा रही है।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में 3948.47 लाख रुपये का प्राविधान इस योजना के लिए किया गया है जिसके सापेक्ष 1734.92 लाख रुपये अवमुक्त किये गये हैं। अब तक 28 परियोजना प्रस्तावों के सापेक्ष अनुदान के रूप में 978.97 लाख रुपये व्यय किये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in