Categorized | लखनऊ.

प्रदेष अपराधियों की गिरफ्त में - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 15 September 2014 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि सूबे में पिछले चैबीस घन्टे कानून-व्यवस्था के लिये चुनौती भरे रहे है।  पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने आरोप लगाया कि प्रदेश में पिछले 24 घन्टों में ध्वस्त कानून व्यवस्था ने नये कीर्तिमान स्थापित किये। पूरा प्रदेश अपराध और अपराधियों की गिरफ्त में रहा । एक अपराधी के तमन्चे पर प्रदेश का पुलिस बल टी.वी. चैनलों पर नाचता दिखाई पड़ा। कानून और व्यवस्था की धज्जियंा उड़ गई । प्रदेश सरकार का इकबाल खत्म हो गया और ऐसा लगा कि अपराधियों का राज कायम हो गया।
डाॅ0 मिश्र ने सिलसिलेवार घटनाओं का जिक्र किया और बताया कि बुलन्दशहर में ज्वैलर के यहाॅं 4 करोंड़ की डैकती पड़ गई और पुलिस बल सदिग्ध हरकते करता रहा। पेट्रोल पम्प पर लूटकर दो लोंगों की हत्या कर दी गई, सम्भल में लड़की की गोलीमार कर हत्या और शामली में मोटर साइकिल सवारों ने 7.75 लाख रूपये की लूट कर ली। डाॅ0 मिश्र सरकार पर आरोप लगाया कि अमेठी के परिवारिक झगडे़ को यदि पुलिस ठीक तरीके से निपटाती तो एक सिपाही की जान बच जाती। अमेठी में पुलिस ने पत्रकारों पर जर्बदश्त लाठीचार्ज किया और जनता को लाठी चार्ज का शिकार बनाया।
प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि अमेठी में पत्रकारों पर पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज की भारतीय जनता पार्टी निन्दा करती है। पुलिस बल को शान्ति कायम रखने के लिए पूरी तैयारी करनी चाहिए  था।
डाॅ0 मिश्र ने आरोप लगाया कि सरकार और उसका पुलिस बल आखिर कर क्या रहा है? पूरा प्रदेश आंतक, आरजकता, लूट, डैकती और हत्याओं का शिकार बन रहा है तब सरकार जनता के साथ क्यों नहीं दिखती ? उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि वो तत्काल प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम  करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in