Categorized | लखनऊ.

‘सी-फोर’ के सर्वे में सी.एम.एस. प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ एवं देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय

Posted on 15 September 2014 by admin

देश की जानी मानी सर्वे एजंेसी सी-फोर द्वारा 14 मानकों के आधार पर किये गये सर्वेक्षण में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ को उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया गया है। इसी सर्वेक्षण के आधार पर अंग्रेजी की जानी मानी पत्रिका ‘एजुकेशन वल्र्ड’ ने देश भर के आई.एस.सी. स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणामों के आधार पर सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय एवं देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया है। इस दोहरी सफलता हेतु सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की सीनियर प्रिन्सिपल सुश्री मंजीत बत्रा एवं प्रिन्सिपल श्रीमती आभा अनन्त को आगामी 20 सितम्बर को नई दिल्ली में ‘एजुकेशन वल्र्ड’ के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि एजुकेशन वल्र्ड मैगजीन के पृष्ठ 226 पर प्रकाशित रिपोर्ट में आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा परिणामों के आधार पर सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ विद्यालय घोषित किया है, जिसके 89.7 प्रतिशत छात्रों ने टाॅप किया। इस लिस्ट में 89.8 प्रतिशत के साथ मेयो गल्र्स कालेज, अजमेर प्रथम स्थान पर एवं मार्डन हाई स्कूल फाॅर गल्र्स, कोलकाता
89.4 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर है।
श्री शर्मा ने बताया कि इसी प्रकार सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) सर्वे एजंेसी सी-फोर के सभी 14 मानकों पर खरा उतरा है। इसके अलावा सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) एवं सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) ने भी टाॅप टेन में जगह बनाई है। सर्वे एजंेसी सी-फोर द्वारा देश के 25 बड़े शहरों में संचालित 851 प्रतिष्ठित स्कूलों के बीच यह सर्वे सम्पन्न हुआ तथापि सभी विद्यालयों को 14 मानकों यथा टीचर्स वेलफेयर एण्ड डेवलपमेन्ट, फैकल्टी की क्षमता, शैक्षिणिक ख्याति, को-कुरिकुलम एजुकेशन, स्पोर्टस एजुकेशन, लाइफ स्किल्स एजुकेशन एण्ड काॅन्फ्लिक्ट मैनेजमेन्ट, इण्डिविजुअल अटेन्शन टु स्टूडेन्टस, लीडरशिप मैनेजमेन्ट क्वालिटी, पैरेन्टल इन्वाल्वमेन्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंटरनेशनलिज्म, स्पेशल नीड एजुकेशन, वैल्यू फाॅर मनी और कम्युनिटी सर्विस आदि मानकों पर आंका गया। इस सर्वे में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने 1500 में 1107 अंक अर्जित कर उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय होने का गौरव प्राप्त किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in