Categorized | लखनऊ, लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री जनार्दन ओझा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Posted on 15 September 2014 by admin

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री जनार्दन ओझा के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने डा0 राम मनेाहर लोहिया अस्पताल गोमतीनगर, लखनऊ जाकर श्री ओझा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होने कहा कि श्री ओझा ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में किसानों, गरीबों और वंचितो के हक की लड़ाइयां लड़ी थी। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को गहरी क्षति हुई है।
श्री जनार्दन ओझा देवरिया जनपद से छह बार विधायक तथा प्रदेश में श्रममंत्री भी रहे थे। वे लगभग 85 वर्ष के थे। वे देवरिया के पटखौली गांव के निवासी थे। पिछले कुछ समय से वे बीमार चल रहे थे। उन्हें कल ही लोहिया अस्पताल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। आज उनका निधन हो गया।
श्री ओझा के निधन पर मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी पार्टी का झण्डा आधा झुका दिया गया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in