Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्रालय से शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव टूण्डला स्टेशन पर बनाए रखने का अनुरोध किया

Posted on 13 September 2014 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने रेल मंत्री से पूर्व की भांति शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव टूण्डला रेलवे स्टेशन पर बनाए रखने का अनुरोध किया है। उन्हांेने कहा कि आगरा भ्रमण के लिए देशी एवं विदेशी पर्यटकों सहित बड़ी संख्या में लोग शताब्दी एक्सप्रेस से टूण्डला स्टेशन पहुंचते हैं।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री श्री डी.वी. सदानन्द गौड़ा को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि बड़ी संख्या में देशी एवं विदेशी पर्यटक आगरा एवं आस-पास के स्थलों को देखने दिल्ली एवं लखनऊ आदि स्थानों से टूण्डला आते हैं। संज्ञान में आया है कि रेलवे स्टेशन टूण्डला पर शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव समाप्त किया जा रहा है। इससे स्थानीय जनता व पर्यटकों में रोष है। उन्होंने पूर्व की भांति इस ट्रेन का टूण्डला स्टेशन पर ठहराव बनाए रखने का अनुरोध किया है, जिससे स्थानीय जनता एवं पर्यटकों को असुविधा न हो।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in